एक्सप्लोरर

रेमो डिसूजा के साथ काम करना चाहते थे सुशांत, कोरियाग्राफर ने याद किए एक्टर के 'झलक दिखला जा' वाले पल

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने काम करने की इच्छा 'डांस प्लस' नामक शो के सेट पर जताई थी, जिसमें सुशांत अपनी फिल्म 'छिछोरे' प्रमोट करने पहुंचे थे.

मुम्बई: अप्रैल महीने के अंत में बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियों - इरफान खान और रिषी कपूर की मौत के गम से अभी बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया है. 'काय पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने चंद सीरियलों और दो रिएलिटी शोज में भी काम किया था. उनमें से एक शो था 2010 में सोनी टीवी पर आया 'झलक दिखला जा' का सीजन 4, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डांस के बल पर रनर-अप साबित हुए थे.

'झलक दिखला जा' के एक जज रहे रेमो डिसूजा ने‌ एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सुशांत की मौत पर अफसोस जताते हुए कहा, "वे स्वभाव से बेहद खुशमिजाज और अच्छे इंसान थे. वो ऊर्जा और प्रतिभा से भरे हुए थे. खबर सुनने के बाद मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि अब वे इस दुनिया में नहीं हैं."

रेमो ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आखिरी बार सुशांत से उनकी मुलाकात पिछले साल 'डांस प्लस' नामक रिएलिटी शो में 'छिछोरे' को प्रमोट करने के दौरान हुई थी. मैं उस शो के जजों में से एक था. रेमो बताते हैं कि उस वक्त उन्होंने मुझे कहा था - 'मैं इतना अच्छा डांसर हूं, तो ऐसे में मेरे साथ कोई डांस फिल्म क्यों नहीं बनाते, मुझे किसी डांस फिल्म में क्यों नहीं लेते हो?' इसके जवाब में मैंने उनसे कहा था कि आगे चलकर मैं और भी डांस बेस्ड फिल्में बनाने वाला हूं, तो कभी तुम्हारे साथ भी जरूर काम करूंगा."

रेमो डिसूजा के साथ काम करना चाहते थे सुशांत, कोरियाग्राफर ने याद किए एक्टर के 'झलक दिखला जा' वाले पल

उल्लेखनीय है सुशांत सिंह राज ने शामक डावर से डांस की ट्रेनिंग हासिल की थी और एक स्टेज डांसर के तौर पर ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.

'झलक दिखला जा' के प्रतियोगी रहे सुशांत के बारे में रेमो कहते हैं, "मैं सिर्फ शो को जज नहीं करता था, बल्कि एक मेंटोर के तौर मैं वहां भी जाता था जहां वो रिहर्सल किया करते थे. उनसे बातें करने से मुझे समझ आया था कि वो कितने पढ़े-लिखे इंसान थे, काम के प्रति बहुत ही समर्पित और एक सुलझे हुए व्यक्ति थे."

रेमो ने कहा कि एक बेहद अच्छे डांसर होने के नाते सुशांत 'झलक दिखला जा' के विनर बनना चाहते थे. रेमो आगे कहते हैं, "एक बार मस्ती भरे अंदाज में सुशांत ने मुझसे कहा था - 'शो में मुझे जजों से इतने अच्छे नंबर मिलते हैं, मगर फिर भी मैं शो में नहीं जीत पाया."

रेमो कहते हैं कि 'झलक दिखला जा' के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख लिया था और टीवी पर ये उनका आखिरी शो था. लेकिन हम सभी जजों को 'झलक दिखला जा' के‌ दौरान ही पता चल गया था कि वो बहुत आगे जाएंगे और अपने लिए एक नया मकाम बनाएंगे."

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने जारी किया बयान, कहा- उनके जीवन और काम को सेलिब्रेट करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget