एक्सप्लोरर

'रेस 3' के डायरेक्टर का बड़ा बयान, 'सलमान का स्टंट देख लोग सैफ को भूल जाएंगे'

रेमो कहते हैं कि सैफ और सलमान बहुत अलग-अलग शख्सियतें हैं इसलिए दोनों कलाकारों की तुलना करना ठीक नहीं होगा.

नई दिल्ली: सस्पेंस थ्रिलर 'रेस 3' का निर्देशन कर रहे रेमो डिसूजा का कहना है कि 'रेस 3' से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जाएंगे. रेमो कहते हैं कि सैफ और सलमान बहुत अलग-अलग शख्सियतें हैं इसलिए दोनों कलाकारों की तुलना करना ठीक नहीं होगा. दोनों की अलग तरह की फैन फॉलोइंग है.

रेमो ने बताया, "रेस 3 पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग है, इस बार सलमान ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म में डांस और एक्शन का मिला जुला तड़का देखने को मिलेगा, कुल मिलाकर यह मसालेदार फिल्म है."

फिल्म से जुड़े चुनौतियों के बारे में पूछने पर रेमो कहते हैं कि "फिल्म की मेकिंग के दौरान जरूर कुछ चुनौतियां आई थीं, लेकिन बाकी सब स्मूद ही रहा. फिल्म के एक्शन सीन काफी बड़े हैं लेकिन फिल्माते वक्त काफी पसीना बहाया है."

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज को लेकर अक्सर होती राजनीति के सवाल पर रेमो कहते हैं, "मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है. इस फिल्म में विवाद जैसा कुछ भी नहीं है. यह बहुत ही नीट एंड क्लीन फिल्म है."

ऐसी खबरें हैं कि रेमो डिसूजा ने फिल्म के कई क्लाइमेक्स सीन शूट किए हैं. इस बारे में पूछने पर वह कहते हैं, "यह कोरी बकवास है, हमने ऐसा कुछ नहीं किया है. हमारा क्लाइमेक्स सीन एक ही है, जिसे लेकर हम 100 फीसदी आश्वस्त हैं."

रेमो अनिल कपूर के पेशेवर रवैये के कायल हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, "वह बहुत मेहनत करते हैं और उनसे इस दौरान बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. ताज्जुब होता है, करियर के इस पड़ाव पर आकर भी वह बड़ी संजीदगी से काम करते हैं."

रेमो का कहना है कि वह सलमान के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह से डांस पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', 'वेलकम' को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget