एक्सप्लोरर

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया मनिंदर सिंह बिट्टा पर बायोपिक बनाने‌ का एलान

फिल्म के एलान के मौके पर मनिंदर सिंह बिट्टा ने आतंकवाद से निपटने‌ के‌ लिए मोदी सरकार‌ की नीतियों की तारीफ करते हुए पाकिस्तान पर भारत द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ की.

मुंबई: जब पंजाब में आतंकवाद और अलग खालिस्तान राज्य की मांग अपने चरम पर थी, तब से लेकर अगले कई सालों तक अनेकों जानलेवा आतंकवादी हमला झेलने वाले मनिंदर सिंह बिट्टा पर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने एक बायोपिक बनाने का एलान आज मुंबई में किया है. रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ निर्माता शैलश सिंह इस फिल्म को साझेदारी में प्रोड्यूस करेंगे.

मनिंदर सिंह बिट्टा पंजाब के मुख्यमंत्री रहे व आतंकवादी हमले में मारे गये बेअंत सिंह की सरकार में मंत्री रहने के अलावा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं. फिलहाल वो ऑल इंडिया ऐंटी - टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष हैं.

उल्लेखनीय है कि खुद पर बनने जा रही बायोपिक के एलान के वक्त मनिंदर सिंह बिट्टा भी मौजूद थे. बमों से हुए 15 जानलेवा हमले में बच गये, लेकिन अपनी एक टांग गंवाने वाले बिट्टा ने कहा कि उन्हें कभी बमों, गोलियों और मौत से डर नहीं लगा, बल्कि उन्हें 'राजनीतिक आतंकवाद' से डर लगता है.

अपनी इस बात को समझाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं और आम लोगों को, समाज को इस बात का पता तक नहीं चलता है. उन्होंने कहा कि 'राजनीतिक आतंकवाद' और इनसे उपजी साजिशों से होने वाली मौतों से बुरा और कुछ भी‌ नहीं हो सकता है और इसी बात से उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है.

इस मौके पर मनिंदर सिंह बिट्टा ने आतंकवाद से निपटने‌ के‌ लिए मोदी सरकार‌ की नीतियों की तारीफ करते हुए पाकिस्तान पर भारत द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ की. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाये जाने का भी समर्थन किया.

हालांकि मनिंदर सिंह बिट्टा पर बनने वाली बायोपिक का अभी तक नाम नहीं रखा गया है और न ही अभी इस बात का एलान किया गया है कि फिल्म में मनिंदर सिंह बिट्टा का रोल कौन-सा अभिनेता निभाएगा. मगर एक सवाल के जवाब में बिट्टा ने बताया कि उन्हें बतौर एक्टर अजय देवगन बेहद पसंद हैं और वे अजय की फिल्म 'लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह' में उनके अभिनय के कायल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget