एक्सप्लोरर

रीमा लागू के निधन पर आलोक नाथ ने कहा- यह एक डरावनी खबर है

नई दिल्ली : दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 59 साल की रीमा लागू ने बीती रात मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. फिल्मों में मां के रोल में वो काफी लोकप्रिय हुई थीं. उनके मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. रीमा लागू की मौत पर कई फिल्मों में साथ काम कर चुके आलोक नाथ ने अपनी संवेदना जाहिर की है. आलोक नाथ ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''यह एक डरावनी खबर है. मैं इतना दुखी हूं कि कुछ और नहीं सोच सकता. वह एक उम्दा अभिनेत्री थीं. यह बहुत ही दुखद है.'' इंडियन एक्सप्रेस ने उनसे फोन पर बात की थी जिसके तुरंत बाद ही आलोक नाथ ने अपना फोन बंद कर लिया. आपको बता दें कि आलोक नाथ ने रीमा लागू के साथ 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ है' जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: रीमा लागू ने निधन से सदमे में बॉलीवुड, देखिए अक्षय कुमार, ऋषि कपूर सहित तमाम सितारों ने क्या कहा है

काम के प्रति काफी समर्पित थीं रीमा लागू, मौत से आठ घंटे पहले की थी सीरियल की शूटिंग

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव. (तस्वीर - मानव मंगलानी)

बता दें कि आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ रीमा के घर पहुंचे और दुख जताया. आमिर ने कहा, ‘अभी तक हम लोग सदमें में हैं. उन्हें ऐसी कोई तकलीफ नहीं थी. मेरी पहली फिल्म रीमा जी के साथ थी. वो बहुत ही कमाल की एक्ट्रेस थीं. उनका दिल बहुत साफ था. सामाजिक मुद्दों पर भी वो काफी पहल करती थीं. हम पानी को लेकर काम कर रहे थें उसमें भी वो हमारे साथ थीं. हमारी यही दुआ है कि उनकी आत्मा को शांति मिले.’ यहां देखें VIDEO-

वहीं संजय दत्त ने दुख प्रकट करते हुए कहा, ''आज मैंने एकबार फिर मां को खो दिया. हमने कई फिल्मों में साथ काम किया था और जब भी मैंने उनके साथ अभिनय किया हमेशा उनसे कुछ नया सिखा. उनके जाने पर एक खालीपन आ गया है जिसे भर पाना काफी मुश्किल है. भगवान उनके परिवार और करीबियों को ताकत दे.''

रीमा लागू का अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे.

रीमा लागू का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे ऋषि कपूर, आमिर खान और काजोल सहित तमाम बड़े सितारे

आपको यह भी बता दें कि 90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' में रीमा लागू ने राहुल रॉय की मां का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके बेजोड़ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था.

इन फिल्मों में रीमा लागू ने निभाया था मां का यादगार किरदार!

पीएम मोदी ने मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू के निधन पर दुख जताया और देखिए क्या कहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग, सेट पर बिता रहीं घंटों
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग
Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget