एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने 10 दिनों में बना डाले ये रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल

बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरा करने के बाद फिल्म 'संजू' ने 265.48 करोड़ रुपये कमाए हैं. दूसरे वीकेंड में फिल्म 'संजू' ने 65.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' अपनी रिलीज के 10 दिनों बाद भी काफी अच्छा कारोबार कर रही है. संजय दत्त की बायोपिक होने से ज्यादा यह फिल्म रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों को सिनेमाघरों में आकर्षित कर रही है. इस फिल्म की इतनी धमाकेदार कमाई का एक पहलू यह भी है कि पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई और फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

अब, बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरा करने के बाद फिल्म 'संजू' ने 265.48 करोड़ रुपये कमाए हैं. दूसरे वीकेंड में फिल्म 'संजू' ने 65.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है. हम आपको ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए हैं.

साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'संजू' इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए सलमान खान की 'रेस 3' (29.70 करोड़ रुपये) और 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' (31.30 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही 'संजू' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है.

पहले वीकेंड की शुरुआत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले वीकेंड की शुरुआत में 120.06 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, इसने 'रेस 3' (106.47 करोड़ रुपये) और 'पद्मावत' (114 करोड़ रुपये) को काफी पीछे छोड़ दिया है.

सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन फिल्म 'संजू' ने तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपये कमाकर सबसे ज्यादा सिंगल कलेक्शन करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि 'बाहुबली 2' का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन 46.50 करोड़ रुपये था.

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'संजू' 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की छवि बदलने में काफी मदद की है. शुक्रवार को 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके यह फिल्म रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इसने 'बेशरम' (21.56 करोड़ रुपये) को काफी पीछे छोड़ दिया है.

पहले वीकेंड में रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म शुरुआती तीन दिनों में रणबीर की फिल्म 'संजू' ने 120 करोड़ की शानदार कमाई कर के यह कमाल भी कर दिया है. इसी के साथ रणबीर ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'संजू' ने जब 200 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई तो वह ऐसा करने के वाली रणबीर कपूर की पहली फिल्म बन गई.

2018 में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सिर्फ सात दिनों में 202.50 करोड़ रुपये कमाकर, यह फिल्म 2018 के पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'संजू' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ दिया है जिसने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 165.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म 'संजू' रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले यह तमगा 'ये जवाानी है दीवानी' के पास था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget