एक्सप्लोरर

KGF 2 में नजर आएंगी रवीना टंडन, निभाएंगी ये अहम किरदार

इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं . फिल्म की स्टारकास्ट में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. संजय दत्त के साथ-साथ अब इस फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आएंगी.

सिने प्रेमियों के लिए KGF 2 का रहस्य खत्म होने वाला है. इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं . फिल्म की स्टारकास्ट में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. संजय दत्त के साथ-साथ अब इस फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आएंगी. इसमें रवीना टंडन प्रधानमंत्री रामिका सेन की भूमिका में होंगी. उनके नाम का खुलासा खुद डायरेक्टर प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर किया. उनका किरदार इंदिरा गांधी से प्रभावित बताया जा रहा है.

फिल्म का हिस्सा बनने पर प्रशांत ने रवीना टंडन का स्वागत करते हुए लिखा, "डेथ वारंट जारी करनेवाली महिला आ गई." KGF के सीक्वेल में रवीना टंडन को लिए जाने की चर्चा पिछले एक साल से चल रही थी.

KGF 2 में संजय दत्त विलेन का किरदार अदा कर रहे हैं. उनके नाम का एलान पिछले साल ही उनके जन्मदिन पर हो गया था. जहां तक अन्य कलाकारों की बात है तो इसमें साउथ स्टार यश मुख्य भूमिका में हैं. यश ने फिल्म के पहले पार्ट में भी लीड रोल प्ले किया था. साथ ही श्रीनीधि शेट्टी, अच्युत कुमार, अनंत नाग, नस्सर, वशिष्ठ सिम्हा, मालविका अविनाश, रामचंद्र राजू शामिल भी फिल्म का हिस्सा हैं.

प्रधानमंत्री का किरदार KGF  1 में भी दिखाया गया था मगर उनके चेहरे को छिपाकर रखा गया था. बताया जाता है कि इंदिरा गांधी अपने विरोधियों को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन समझती थीं. फिल्म में सेना के जरिए राक्षस को खत्म करने के लिए इंदिरा गांधी डेथ वारंट पर दस्तखत करती हैं.

बताया जा रहा है कि KGF 2 की शूटिंग के बाद ही इसके रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा. 2018 में KGF 1 जब रिलीज हुई तो इसने सिनेमा के पर्दे पर धूम मचा दिया. प्रशंसकों में फिल्म काफी लोकप्रिय हुई और तभी से उसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार किया जाने लगा.

उस वक्त इसके हिंदी वर्जन ने 44 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कमाई की थी. क्रिसमस के मौके पर कई भारतीय भाषाओं में फिल्म को उतारा गया. हिंदी वर्जन ने भी बॉलीवुड में काफी सनसनी पैदा कर दी थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget