एक्सप्लोरर

Rashmika Post: रश्मिका मंदाना ने ट्रोलिंग पर की बात, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, बोलीं- 'दिल टूट रहा है'

Rashmika On Trollings: साउथ से लेकर बॉलीवुड में छा चुकी रश्मिका मंदाना इस समय अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने फैंस के साथ अपनी परेशानी साझा की है.

Rashmika Mandana's Heartbroken Post: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ जोन में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. बेहतरीन परफॉर्मेंस से साउथ में टॉप एक्ट्रेस बन चुकीं रश्मिका ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है. अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने फिल्म 'गुड बाय' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार शुरुआत की. हालांकि, इस समय वह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी फैंस के साथ साझा की है.

इंटरनेट पर मिल रही नफरत से परेशान हैं रश्मिका
रश्मिका मंदाना ने एक बेहद लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने ऑनलाइन मिल रही नफरत और ट्रोलिंग्स को लेकर बात की है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों या हफ्तों या महीनों या शायद वर्षों से भी कुछ चीजें मुझे परेशान कर रही हैं और मुझे लगता है कि यह समय है कि मैं इसपर बात करूं. मैं केवल अपने लिए बोल रही हूं. कुछ ऐसा है जो मुझे सालों पहले करना चाहिए था. जब से मैंने अपना करियर शुरू किया है, तब से मुझे बहुत नफरत का सामना करना पड़ रहा है'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका के खिलाफ फैल रही हैं झूठी अफवाहें
एक्ट्रेस ने खुद के खिलाफ फैल रही अफवाहों पर कहा, 'ये दिल तोड़ने वाला और काफी मनोबल गिराने वाला है जब इंटरनेट पर मुझे ट्रोल किया जा रहा है और विशेष रूप से उन चीजों के लिए मजाक उड़ाया जा रहा है जो मैंने नहीं कहा. मैंने इंटरव्यू में जो कुछ कहा है, वह मेरे खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है. इंटरनेट पर फैलाए जा रही झूठी बातें जो मेरे और इंडस्ट्री के अंदर या बाहर मेरे संबंधों के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं. मैं रचनात्मक आलोचना का स्वागत करती हूं क्योंकि केवल यह मुझे बेहतर करने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा'.

रश्मिका का यह पोस्ट चर्चा में आ गया है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि वह अपने खिलाफ हो रही किन बातों के कारण परेशान हैं. वैसे जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से रश्मिका को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वह साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप में हैं. ऐसे में उनके इस पोस्ट के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि शायद उनका इशारा इन्हीं अफवाहों की ओर है.

यह भी पढ़ें- क्या खुद से शादी करने वाली Kanishka Soni हैं प्रेग्नेंट? पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद सामने आई टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर: शरीर पर दिखे चोट के निशान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जाना हाल
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget