एक्सप्लोरर
रणवीर का करणी सेना से सवाल, 'भंसाली जी उनकी भावना को ठेस क्यों पहुंचाएंगे?'

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जयपुर में फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर संजय लीला भंसाली पर हुए हमले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि आखिर वह किसी की भावना को ठेस क्यों पहुंचाएंगे और उससे उन्हें क्या मिलेगा.
राजपूत संगठन, श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भंसाली पर हमला किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें तमाचा मारा, उनके शर्ट फाड़ दिए और उनके साथ धक्का-मुक्की की.
रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, "एक टीम के रूप में हम राजस्थान और राजपूत समुदाय के लोगों की संवेदना और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पद्मावती का निर्माण कर रहे हैं."
उन्होंने कहा, "संजय जी देश के एक बहुत ही समझदार और प्रामाणिक फिल्मकार हैं, और वह किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहेंगे." रणवीर ने कहा, "जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हमें आशा है कि राजस्थान के लोग बात को समझेंगे और हमारे इरादों से सहानुभूति रखेंगे और हमें अपना समर्थन देंगे."As a team, we are making 'Padmavati' keeping in mind the sensitivities and emotions of the people of Rajasthan and the Rajput community.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 28, 2017
Sanjay Sir is one of the most accomplished & authentic filmmakers we have in India, & he wont ever do anything to hurt anyones feelings. — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 28, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























