एक्सप्लोरर

इस गलती ने रणवीर सिंह को दिखाई थी बॉलीवुड की राह, अमेरिका में पहली बार किया था अभिनय

आपको बता दें कि आज रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े नामों में शुमार किए जाते हैं. उनकी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती हैं.

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि एक समय था जब उन्हें लगता था कि वह बॉलीवुड में कभी कोई मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका कोई फिल्मी जुड़ाव नहीं था. रणवीर ने कहा, "संघर्ष के दिनों में मुख्य कलाकार बनने का एहसास शायद बहुत दूर था. मैं 10वीं में था. मुझे एहसास हुआ कि मेरा सपना शायद कभी सच नहीं होगा क्योंकि मेरे आसपास के अधिकांश लोग फिल्म बिरादरी से थे."

अभिनेता ने अभिनय करियर में अपने शुरुआती दिनों के बारे में 'स्टैरी नाइट्स 2. ओह!' के एक एपिसोड में बताया. इसका प्रसारण रविवार को जी कैफे पर होगा.

उन्होंने कहा, "मैंने उस चीज के लिए समझौता करना उचित समझा जो मेरी पहुंच के भीतर है. इसलिए, मैंने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने का फैसला किया और मुझे टाल मटोल के कारण कक्षाओं के लिए पंजीकरण करने में देरी हो गई, जिसके बाद यह पता लगा कि नॉन-मेजर्स के लिए एक्टिंग क्लास में एक स्लॉट खाली था, इसलिए मैंने उसमें दाखिला ले लिया."

उन्होंने बताया, "मुझे मेरे प्रशिक्षक ने पहले दिन परफॉर्म करने को कहा और सभी को मेरी परफॉर्मेस पसंद आई और उस समय मुझे एहसास हुआ कि मैं एक कलाकार हूं."

देखें 'गली बॉय' का डायलॉग प्रोमो...

आपको बता दें कि आज रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े नामों में शुमार किए जाते हैं. उनकी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती हैं. हाल में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'सिंबा' ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था. उससे पहले रणवीर 'पद्मावत' में नज़र आए थे. इस कामयाब फिल्म में उनके अभिनय को जबरदस्त तरीके से सराहना मिली थी.

इस वक्त रणवीर अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है. ट्रेलर से लेकर तमाम गाने और डायलॉग प्रोमो अभी से दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक रैपर की भूमिका निभाई है. उनके साथ आलिया भट्ट अहम रोल में हैं. फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget