एक्सप्लोरर

VIDEO: धर्मशाला क्रिकेट मैदान में कपिल देव से क्रिकेट की बारीकियां सीखते दिखे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह की क्रिकेट मैदान में अपनी आने वाली फिल्म '83' की तैयारियां करते तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' के लिए क्रिकेट से जुड़ी बारीकियां सीख रहे हैं. इन दिनों रणवीर सिंह इस फिल्म की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इस फिल्म की तैयारियां कर रहे हैं. ऐसे में रणवीर भी फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए कपिल देव के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. रणवीर सिंह इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं.

View this post on Instagram
 

LEGEND!🏏👑 #KapilDev @83thefilm #blessed #journeybegins @kabirkhankk

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर धर्मशाला क्रिकेट मैदान से कपिल देव के साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में दोनों एक दूसरे से बातें करते दिखाई दे रहे हैं. कपिल देव जहां रणवीर सिंह से कुछ कह रहे हैं वहीं रणवीर सिंह उनकी और देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद साफ है कि कपिल देव रणवीर सिंह को कुछ सिखा रहे हैं.

View this post on Instagram
 

Becoming the Hurricane 🌪 #KapilDev #Legend #JourneyBegins @83thefilm @kabirkhankk 🏏

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इस दौरान दोनों क्रिकेट टीम की टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए इन दिनों रणवीर सिंह से स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस तस्वीर के साथ साथ रणवीर सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें रणवीर सिंह स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम की टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह मैदान से स्टेडियम में बैठे अपने फैंस को फ्लाइंग किस करते और उनका अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म में कपिल देव के नेतृत्व में ही भारत को क्रिकेट में पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी मिली थी. उस क्षण को यादकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. फिल्म भी भारत की इसी जीत पर आधारित है और फिल्म की कहानी कपिल देव के इर्द गिर्द घूमती दिखाई देने वाली है. फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रखा गया है. ये फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होने वाली है.

रणवीर सिंह की लास्ट फिल्म गली बॉय थी जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभाई थी. फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट थी. सिद्धांत चतुर्वेदी ने अहम रोल प्ले किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
‘सक्सेस का कोई फॉर्मूला नहीं’, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी बोले- रातों रात स्टार नहीं बनना
‘सक्सेस का कोई फॉर्मूला नहीं’, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी बोले- रातों रात स्टार नहीं बनना
गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget