एक्सप्लोरर

नौजवान फैन के निधन पर दुखी हुए रणवीर सिंह, इस तरह दी श्रद्धांजलि

रणवीर सिंह के इस फैन का नाम जतिन दुलेरा है. जतिन का निधन उनके ही घर पर उस वक्त हुआ जब वो ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे. बाथरूम में उनका पैर फिसला जिससे उनकी मौत हो गई.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह ने अपने उस फैन को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी है, जिसकी हाल ही में एक हादसे में मौत हो गई थी. रणवीर ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया, जिसमें वो अपने फैन जतिन दुलेरा के साथ नज़र आ रहे हैं. बीते रोज़ मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर जतिन के निधन की जानकारी दी थी.

नौजवान फैन के निधन पर दुखी हुए रणवीर सिंह, इस तरह दी श्रद्धांजलि

विरल ने अपने पोस्ट में जतिन के निधन को लेकर लिखा, "बहुत जल्दी चले गए भाई. रणवीर सिंह का एक उत्साही फैन, जिसकी आज अचानक हुए एक हादसे में मौत हो गई. वो अपने ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा था और अचानक बाथरूम में गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी सांसें थम गईं."

View this post on Instagram
 

Gone too soon bro 🙏. An ardent #ranveersingh fan #JatinDulera died today out of a sudden accident. He was just getting ready to go to office and collapsed in his bathroom as his breathing stopped. Jatin was happy teen who was not into any bad habbits whatsoever. He had lost his father at a very early age and has two younger siblings. His mom works in a government firm and he worked in the building where #farhanakhtar has his office in bandra. One of my followers, he often tipped me about celebs whereabouts and sometimes even contributed videos to me but never wanted me to credit him. He also had asked me if he could join me. His funeral took place at Shivaji Park where around 700 friends of his turned up. Keep smiling Jatin like you always did, we will miss you #rip @iamjatin_753

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विरल ने अपने पोस्ट के साथ जतिन की कई तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में जतिन शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों के साथ नज़र आ रहे हैं. हालांकि जतिन की ज्यादातर तस्वीरें रणवीर सिंह के साथ ही हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जतिन रणवीर के कितने बड़े फैन थे.

अभिनेत्री ज़रीन खान, गायक हीमांश कोहली, रिद्धीमा पंडित, टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा जैसे कई सितारों ने विरल के इस पोस्ट पर जतिन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

आपको बता दें कि 'गली बॉय' की कामयाबी के बाद रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म '83' की तैयारियों मं जुटे हुए हैं. ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीत के सफर को दिखाएगी. फिल्म में रणवीर दिग्गज क्रिकेटर और वर्ल्ड कप 1983 में टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 8 बजे तक 44 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget