एक्सप्लोरर

विवादों में आई दीपिका-रणवीर की शादी, गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारे से बाहर ले जाने पर खड़े हुए सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब को ब्रेसिया के एक गुरुद्वारे से 150 किलोमीटर दूर लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो लाया गया था.

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में लेक कोमो के खूबसूरत विला में हुई. इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब शादी के 4 दिनों के बाद इससे एक विवाद भी जुड़ता नज़र आ रहा है. दरअसल ये विवाद गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे से बाहर ले जाने को लेकर हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक इटली के एक सिख ऑर्गनाइज़ेशन ने आरोप लगाया है कि दीपिका-रणवीर की शादी के दौरान आनंद कारज की रस्म में सिख धर्म के नियमों का उल्लंघन हुआ है.

सिख संगठन के प्रेज़िडेंट का कहना है कि अकाल तख्त, गुरू ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे के अलावा किसी और जगह ले जाने को सख्ती से मना करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब को ब्रेसिया के एक गुरुद्वारे से 150 किलोमीटर दूर लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो लाया गया और फिर वहां आनंद कारज की रस्म को अदा किया गया था.

इस मामले को ज़रूरी कार्रवाई के लिए इटली के सिख संगठन के प्रेज़िडेंट ने अकाल तख्त जत्थेदार के सामने भी उठाया है. अकाल तख्त के एक्टिंग जत्थेदार जियानी हरप्रीत ने द ट्रिब्यून से कहा कि 5 पांच हाई प्रीस्ट इस मामले को देखेंगे जब उनके पास शिकायत पहुंचेगी.

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी और बाद में 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी की रस्मों की निभाया था. शादी के बाद दोनों सितारे मुंबई लौट आए हैं और दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के घर पर ही रह रही हैं. दोनों सितारे 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन भी करने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget