एक्सप्लोरर

इस एक्ट्रेस के लिए सेकेंड प्रेग्नेंसी रही बेहद दर्दनाक, सात सालों में किया कंसीव, फिर झेला मिसकैरेज का दुख

Actress Called Second Pregnancy Traumatic: एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनकी दूसरी प्रेग्नेंसी बहुत दर्दनाक रही. एक्ट्रेस ने शादी के एक साल बाद ही एक बेटी को जन्म दिया. लेकिन दूसरी बार मां नहीं बन सकीं.

Actress Called Second Pregnancy Traumatic: बॉलीवुड में सितारों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. ऐसे में ये स्टार्स समय-समय पर अपनी आपबीती सुनाते हैं. इसी कड़ी में एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी लाइफ में प्रेग्नेंसी का दौर बहुत दर्दनाक रहा. इस एक्ट्रेस ने पहली बार एक बेटी को जन्म दिया लेकिन दूसरी बार मां बनने का सुख हासिल नहीं कर सकी. 

इस एक्ट्रेस ने साल 2014 में एक फिल्म मेकर से शादी की थी और कपल ने शादी के एक साल बाद ही अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था. लेकिन दूसरी बार कंसीव करने में उन्हें कई साल लग गए. एक्ट्रेस सात सालों तक कंसीव करने कोशिश करती रहीं और जब वे प्रेग्नेंट हुईं तो बदकिस्मती ऐसी रही कि उनका मिसकैरेज हो गया.

7 सालों तक की कंसीव करने की कोशिश
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी थीं. रानी मुखर्जी ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी और उनकी एक बेटी आदिरा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने galatta india से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे अपनी बेटी को एक भाई या बहन नहीं दे सकतीं. उन्होंने कहा- 'मैंने अपने दूसरे बच्चे के लिए सात साल तक कोशिश की. मेरी बेटी अब 8 साल की है. उसके तुरंत बाद, मैंने अपने दूसरे बच्चे के लिए कोशिश की.'

'वह उम्र नहीं है जहां मैं दूसरा बच्चा पैदा कर सकूं...'
रानी ने कहा- 'मैं कोशिश करता रही,आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हो गई और फिर मेरा मिसकैरेज हो गया. यह मेरे लिए एक आजमाईश का दौर था. रानी ने आगे कहा- 'ये वह उम्र नहीं है जहां मैं दूसरा बच्चा पैदा कर सकूं और यह मेरे लिए दुख की बात है कि मैं अपनी बेटी को भाई-बहन नहीं दे सकती. इससे मुझे सचमुच दुख होता है. लेकिन फिर मुझे लगता है कि हमारे पास जो कुछ है और जो नहीं है, उसके लिए हमें हमेशा आभारी रहना चाहिए.' 

आदिरा को बताया 'जादुई संतान'
अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा, 'मेरे लिए आदिरा मेरी जादुई संतान है और मैं खुश हूं कि वह मेरे पास है क्योंकि मैं उन पेरेंट्स को देखती हूं जो एक बच्चे के लिए भी स्ट्रगल कर रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि मेरे पास जो कुछ है उसके लिए मुझे आभारी होना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी नहीं, ये हसीना थी 'लस्ट स्टोरीज' के लिए करण जौहर की पहली पसंद, इस वजह से एक्ट्रेस ने रिजेक्ट किया था ऑफर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करण जौहर ने जाह्नवी-वरुण से क्यों बंद की थी बात? ‘कॉफी विद करण 9’ में खुलेगा राज
करण जौहर ने जाह्नवी-वरुण से क्यों बंद की थी बात? ‘कॉफी विद करण 9’ में खुलेगा राज
'मैंने 11 मिनट तक ऋतिक की पिटाई की', जब सेट पर सुपरस्टार से जमकर भिड़े रोहित रॉय
'मैंने 11 मिनट तक ऋतिक की पिटाई की', जब सेट पर एक्टर से भिड़े रोहित रॉय
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget