एक्सप्लोरर

Rani Mukerji Affairs: गोविंदा से आमिर और फिर आदित्य तक, रानी ने 'चलते-चलते' ढूंढा था अपना हमसफर

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने न सिर्फ फैंस के दिलों पर राज किया, बल्कि कई को-स्टार्स भी उन पर अपना दिल हार बैठे. आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत अभिनेत्री का अफेयर किसके साथ रहा.

Rani Mukerji Unknown Facts: रानी मुखर्जी का नाम उन दिग्गज अदाकाराओं में शुमार होता है, जो 90 के दशक से अब तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. वह हर साल 21 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं. अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाई हैं. 'कुछ कुछ होता है' के ग्लैमरस रोल से लेकर 'मर्दानी' की डेयरिंग पुलिस अफसर तक, हर किरदार से रानी ने सबको अपना कायल बनाया है. आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको उनसे जुड़ीं खास बातें बताते हैं.

कई फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

रानी का जन्म साल 1978 को मुंबई में राम मुखर्जी और कृष्णा मुखर्जी के घर हुआ था. मशहूर अभिनेत्री काजोल और डायरेक्टर अयान मुखर्जी उनके कजिन हैं. बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शुरुआत 'राजा की आएगी बारात' से की थी. हालांकि, उन्हें पहचान करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से मिली. फिल्म में अपने छोटे से किरदार से ही उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. इस फिल्म के बाद रानी 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'नायक', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'साथिया', 'चलते चलते', 'एल ओ सी कारगिल', 'युवा', 'हम तुम', 'वीर-जारा', 'ब्लैक', 'बंटी और बबली', 'पहेली', 'कभी अलविदा न कहना', 'बाबुल', 'तालाश', 'मर्दानी', 'हिचकी' और 'मर्दानी 2' जैसी फिल्मों में नजर आईं.

गोविंदा संग जुड़ चुका है नाम

अपने करियर में रानी ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. इस दौरान उनका नाम भी कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है. साल 2000 में अभिनेत्री के गोविंदा के साथ अफेयर के खूब चर्चे हुए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म 'हद कर दी आपने' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. बताया जाता है कि इस बात की खबर जब गोविंदा की पत्नी सुनीता को मिली तब उन्होंने बगावत कर दी, जिसके बाद गोविंदा ने रानी को छोड़ अपना घर बचाना ही बेहतर समझा.

आमिर से साथ भी रहे अफेयर के चर्चे

आमिर खान के साथ भी रानी के अफेयर की खबरें आ चुकी हैं. दोनों की पहली मुलाकात साल 1998 में 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान हुई थी. बताया जाता है कि दोनों के नजदीक आने के चर्चे तब शुरू हुए, जब अभिनेता का उनकी पत्नी रीना से विवाद चल रहा था. हालांकि, दोनों कलाकारों ने कभी सार्वजनिक तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

आदित्य चोपड़ा को बनाया हमसफर

कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ने के बाद रानी की जिंदगी में आदित्य चोपड़ा की एंट्री हुई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दोस्ती की शुरुआत 'वीर जारा' के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2014 में इटली में शादी कर ली. बता दें कि पहली पत्नी पायल को तलाक देने के बाद आदित्य ने रानी से शादी की है. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिरा चोपड़ा है.

Pathaan OTT Release: शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 3 बजे तक 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 3 बजे तक 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'हमारा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था', गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए राजीव ठाकुर
'हमारा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था', गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए राजीव ठाकुर
काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन
काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget