एक्सप्लोरर

रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया सपोर्ट, कहा- 'प्रैक्टिकल होना जरूरी है'

Randeep Hooda On Stray Dogs: एक तरफ आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कई सेलेब्स निराशा जाहिर कर रहे हैं. दूसरी तरफ एक्टर रणदीप हुड्डा ने इस फैसले का वेलकम किया है.

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर देश भर में तीखी बहस छिड़ी हुई थी. वहीं कई सेलेब्स ने भी कुत्तों को शेल्टर होम में बंद करने के फैसले पर निराशा जाहिर की थी. लेकिन बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सपोर्ट किया है और साथ ही आवारा कुत्तों को कंट्रोल करने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं.

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को थैंक्यू कहा है. उन्होंने लिखा- 'ये सुनकर बहुत खुशी हुई कि माननीय मुख्य न्यायाधीश ने एनसीआर में आवारा कुत्तों से जुड़े फैसले पर विचार करने पर सहमति जताई है. कानून पास करना और उसे लागू करना सबसे पहले प्रैक्टिकल होना चाहिए और दूसरा, बुनियादी ढांचे और सेंसिबिलिटी का ध्यान रखना चाहिए.'

रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया सपोर्ट, कहा- 'प्रैक्टिकल होना जरूरी है

'मुझे जानवरों से प्यार है, लेकिन...'
रणदीप हुड्डा ने पोस्ट में कहा- 'क्या आवारा कुत्ते हमारी सामूहिक सामुदायिक मानवीय ज़िम्मेदारी हैं? हां. क्या वो खतरा बन सकते हैं? हां. मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस व्यापक चर्चा को शुरू किया है. मुझे जानवरों से प्यार है, लेकिन क्या मैं इसे किसी ऐसे परिवार के सामने सही ठहरा पाऊंगा जिसने रेबीज से किसी करीबी को खोया हो या गंभीर चोटों का सामना किया हो? नहीं.' 

रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया सपोर्ट, कहा- 'प्रैक्टिकल होना जरूरी है

रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया सपोर्ट, कहा- 'प्रैक्टिकल होना जरूरी है

लोगों से की कुत्तों को एडॉप्ट करने की अपील
एक्टर ने आगे आवारा कुत्तों को कंट्रोल करने के कुछ सुझाव देते हुए लिखा- 'कुत्तों की पूरी आबादी को जब्त करना शायद एक अच्छा आइडिया न हो. तो आइए, नागरिकों के तौर पर ऑप्शन्स के बारे में सोचें. इकलौता ऑप्शन बड़े पैमाने पर और चक्रीय नसबंदी है और शायद उन आक्रामक झुंडों को पकड़ना जो बहुत रीजनल हो गए हैं. ये एक लॉन्ग टर्म पॉसिबल सॉल्यूशन है जो सालों में संख्या को कम करेगा. साथ ही, जितना हो सके उतने कुत्तों को गोद लें और उनके लिए जिम्मेदार बनें. मुझे पता है कि मैंने ऐसा किया है.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget