एक्सप्लोरर

आधी रात में Ranbir Kapoor ने गुस्से में छीन लिया था पैपराजी का फोन, फिर इनसे की थी बात, जानिए किस्सा

Ranbir Kapoor Snatched Paparazzi Phone: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को कई मौकों पर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया हैं. एक बार तो एक्टर ने आधी रात को अपना पीछा कर रहे एक पैपराजी का फोन तक छीन लिया था.

Ranbir Kapoor Snatched Paparazzi Phone: बॉलीवुड सितारों को अपने कैमरों में कैद करने के लिए हर समय पैपराजी काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. बॉलीवुड स्टार्स जहां भी जाते है पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं. हालांकि कई बार सेलेब्स पैपराजी पर भड़क भी जाते हैं. कई बार पैपराजी सेलेब्स की प्राइवेसी को भी फैंस के सामने उजागर कर देते हैं.

पहले आपको बता दें कि आखिर पैपराजी किन्हें कहते हैं. पैपराजी सेलेब्स के अलावा राजनेता, खिलाड़ियों आदि के फोटो लेने वाले आजाद फोटोग्राफर्स होते हैं. पैपराजी का सबसे अधिक फोकस सेलेब्स पर होता है. लेकिन कई बार पैपराजी सेलेब्स का कुछ ज्यादा ही पीछा करने लग जाते हैं जिससे सेलेब्स भी उन पर भड़क कर बुरा बर्ताव कर देते हैं.

आधी रात में रणबीर ने छीना फोन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Entertainment Live (@abpliveentertainment)

बॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स और पैपराजी के बीच बुरे बर्ताब की खबरें आती रहती है. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर भी पैपराजी पर भड़क चुके हैं. एक बार तो एक्टर ने गुस्से में एक फोटोग्राफर का फोन भी छीन लिया था. बात है साल 2013 की. इस किस्से का खुलासा हाल ही में फेमस पैपराजी वरिंदर चावला ने किया है.

वरिंदर चावला ने हिंदी रश के यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ''करीब 10-12 साल पहले. मेरा एक फोटोग्राफर रात में तस्वीर लेने के लिए उनका पीछा कर रहा था. रणबीर कहीं जा रहे थे, मुझे नहीं पता कि वह कहां जा रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी कार रोकी और उस आदमी से पूछा कि वह क्या कर रहा है, वह उसका पीछा क्यों कर रहा है और उससे पूछा कि वह किसके लिए काम करता है. रणबीर ने उसका फोन छीन लिया और कहा, जाओ अपने बॉस से मुझसे बात करने के लिए कहो. इसलिए उसने मुझे दूसरे नंबर से कॉल किया और कहा, 'रणबीर कपूर ने मेरा फोन ले लिया है.''

वरिंदर चावला ने आगे बताया कि, ''उन्होंने मेरे कॉल का जवाब दिया और मुझे डांटा. फिर उन्होंने मुझे लगभग 2.30-3.00 बजे वापस फोन किया और बताया कि वह घर लौट रहे हैं और मेरा फोटोग्राफर अपना फोन वापस ले सकता है. वह गुस्से में थे लेकिन बाद में वह शांत हो गए और हमसे कहा कि हम उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.''

नवंबर 2023 में भी पैपराजी पर भड़क गए थे रणबीर

रणबीर कपूर नवंबर 2023 में भी पैपराजी पर भड़क गए थे. रणबीर अपनी कार की ओर जा रहे थे तब उनसे पैपराजी ने पोज देने के लिए कहा. एक पैपराजी कहने लगा कि, ''आरके रुको ना भाई.'' इस पर एक्टर ने कहा कि, ''क्या करूं भाई? क्या करूं?'' इसके बाद रणबीर ने कोई जवाब नहीं दिया और अपनी कार की तरफ चले गए.

जनवरी 2023 में छीन लिया था फैन का फोन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Entertainment Live (@abpliveentertainment)

वहीं इससे पहले अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने जनवरी 2023 में सेल्फी ले रहे एक फैन का फोन छीनकर फेंक दिया था. हालांकि कई लोगों का कहना था कि यह एक प्रैंक था. जबकि कई लोग रणबीर की इस हरकत पर भड़क गए थे.

'रामायण' पर काम कर रहे हैं रणबीर

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आख़िरी बार उन्हें फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं अब रणबीर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं. इसमें एक्टर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे. जबकि साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी आता सीता का रोल निभा रही हैं. रणबीर और नितेश की यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी से इरफान खान तक, राजसी घराने से ताल्लुक रखते हैं बी-टाउन के ये सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 6 बजे तक कर ली 19 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 6 बजे तक कर ली 19 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
सीमा सजदेह संग तलाक पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उस समय हालात अच्छे नहीं थे'
सीमा सजदेह संग तलाक पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उस समय हालात अच्छे नहीं थे'
Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
Sulakshana Pandit Birth Anniversary: 'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget