एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस Rambha की कार का एक्सीडेंट, बच्चे भी घायल, बेटी अस्पताल में एडमिट, फैंस कर रहे दुआ

Rambha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंट हो गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना की जानकारी दी है साथ ही फैंस से अपनी बेटी के लिए दुआ मांगने की गुजारिश की है.

Rambha Car Accident: 'जुड़वा', 'बंधन' और 'घर वाली बाहर वाली' जैसी फिल्मों में अपने लुक और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रंभा (Rambha) ने सालों पहले इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. आज भी फिल्मी पर्दे पर उनके फैंस उन्हें मिस करते हैं. लेकिन इस एक्ट्रेस को लेकर फिलहाल एक बुरी खबर सामने आ रही है. रंभा का कनाडा में कार (Rambha Car Accident) एक्सीडेंट हो गया है.

एक्सीडेंट के समय गाड़ी में उनके साथ बच्चे और नैनी भी थे. हालांकि, इस एक्सीडेंट में सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन उनकी बेटी साशा अभी अस्पताल में भर्ती हैं. 

कनाडा में रंभा का हुआ कार एक्सीडेंट

रंभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अस्पताल से बेटी की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में डॉक्टर्स की टीम साशा का ट्रीटमेंट करते दिखाई दे रही हैं.

फोटो शेयर करने के साथ रंभा ने लिखा है, 'स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी! कार में बच्चों के साथ मैं और नैनी. हम सभी सुरक्षित हैं. मामूली चोटें आई हैं. मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है. प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें. आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है. #pray #celebrity #accident.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RambhaIndrakumar💕 (@rambhaindran_)

 

रंभा की बेटी साशा अस्पताल में भर्ती

रंभा ने एक दूसरी फोटो भी शेयर की है जिसमें उनकी कार क्षतिग्रत दिखाई दे रही है. हालांकि राहत की बात ये है कि कार में बैठे बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं. आपको बता दें रंभा हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्म 'सरगम' (1992) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. 

रंभा (Rambha) ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'जंग', 'कहर', 'जुड़वा', 'बंधन' और 'जानी दुश्मन' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आईं. अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ वो स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 'दुकान' थी, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद रंभा ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. साल 2010 में रंभा ने कनाडा बेस्ड श्रीलंकन तमिल बिजनसमैन इंद्रकुमार संग शादी रचा ली थी जिनसे उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. 

ये भी पढ़ें:

Hrithik Roshan ने अली फजल को गले लगाकर दी बधाई, एक्टर ने शेयर की वीडियो स्लाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मेरा दिल टूट गया...', बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट
शिल्पा राव का बीच परफॉर्मेंस बंद किया माइक, छलका सिंगर का दर्द
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget