एक्सप्लोरर

'मेरा कुत्ता भी ये रोल ना करे...' जब रामानंद सागर की स्क्रिप्ट सुन इस एक्टर ने कही थी ये बात, फिर धर्मेंद्र की झोली में गिरी फिल्म और हो गए मालामाल

Dharmendra Movie Aankhen Kissa: साल 1968 में फिल्म 'आंखें' आई जिसमें धर्मेंद्र लीड एक्टर थे और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. ये फिल्म पहले किसी दूसरे स्टार को ऑफर हुई थी जिसने इस फिल्म को ठुकरा दिया.

Dharmendra Movie Aankhen Kissa: आपने अक्सर सुना होगा कि कोई फिल्म सुपरहिट हो गई, लेकिन उसमें काम करने वाले एक्टर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. ऐसा कई बार सुनने को मिला है कि मेकर्स उस फिल्म को किसी और को मन में लेकर फिल्म बनाने की सोचते हैं लेकिन जब वो एक्टर मना करता है तो दूसरे एक्टर को वो फिल्म ऑफर की जाती है. ऐसा ही कुछ लगभग 56 साल पहले आई फिल्म आंखें को लेकर भी हुआ था. जब रामानंद सागर ने इस फिल्म को किसी और एक्टर को लेकर बनाने की सोची थी लेकिन इसे धर्मेंद्र ने पूरा किया.

हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रामानंद सागर ने साल 1967 में फिल्म आंखें की स्क्रिप्ट लिखी. जिसे लेकर वो उस दौर के पॉपुलर एक्टर राज कुमार के पास लेकर गए थे. इसके बाद उनका इस स्क्रिप्ट को सुनकर क्या रिएक्शन था, उन्होंने रामानंद सागर को क्या कहा और धर्मेंद्र को फिल्म कैसे मिली, चलिए बताते हैं दिलचस्प किस्सा.


मेरा कुत्ता भी ये रोल ना करे...' जब रामानंद सागर की स्क्रिप्ट सुन इस एक्टर ने कही थी ये बात, फिर धर्मेंद्र की झोली में गिरी फिल्म और हो गए मालामाल

अगर इस एक्टर ने की होती हां तो 'आंखें' में ना होते धर्मेंद्र

60's और  70's के दौर में अपनी हाजिर जवाबी के लिए राज कुमार जाने जाते थे. उन्हें अगर किसी की बात या फिल्म की कहानी पसंद नहीं आती थी तो वो साफ-साफ मुंह पर कहने वाले इंसान थे. ये किस्सा है साल 1967 के आस-पास का जब रामानंद सागर उस दौर के बेहतरीन कलाकार राज कुमार के घर अपनी फिल्म आंखें की स्क्रिप्ट लेकर गए थे.

रामानंद सागर से स्क्रिप्ट सुनने के बाद राज कपूर ने अपने घर के पालतू डॉग को बुलाया और उससे पूछा, 'क्या तुम ये फिल्म करोगे?' रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही राज कपूर ने ऐसा उस डॉग के साथ किया तो वो इधर-उधर मुंह करने लगा. तब राज कुमार ने रामानंद सागर की तरफ देखते हुए कहा, 'देखो...मेरा कुत्ता भी इस फिल्म को नहीं करना चाहता, तो मैं कैसे करूं?'


मेरा कुत्ता भी ये रोल ना करे...' जब रामानंद सागर की स्क्रिप्ट सुन इस एक्टर ने कही थी ये बात, फिर धर्मेंद्र की झोली में गिरी फिल्म और हो गए मालामाल

बताया जाता है कि रामानंद सागर को ये बात बहुत बुरी और वो वहां से अपने घर चले आए, इसके बाद रामानंद सागर राज कुमार के साथ कभी काम नहीं किए. किसी ने रामानंद सागर को सुझाव दिया कि वो धर्मेंद्र से बात करें. उस दौर में धर्मेंद्र का नाम भी खूब सुर्खियों में रहा करता था, उन्होंने ये फिल्म की और साल 1968 में फिल्म आंखें रिलीज हुई. ये फिल्म धर्मेंद्र की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

'आंखें' की स्टार कास्ट, डायरेक्टर और कलेक्शन क्या था?

रामानंद सागर के निर्देशन में बनी फिल्म आंखें (1968) में धर्मेंद्र, माला सिन्हा, महमूद, कुमकुम, डेजी इरानी, ललिता पवार, सुजीत कुमार, नाजिर हुसैन, मदन पुरी जैसे कमाल के कलाकारों ने काम किया था. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म आंखें (1968) का बजट 80 से 1 करोड़ के आस-पास का था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: न दिलीप कुमार होते 'सलीम', न मधुबाला बनती 'अनारकली', इन दो सुपरस्टार्स को सोचकर लिखी गई थी 'मुगल-ए-आजम' की स्क्रिप्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget