एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration:अयोध्या में रामलीला करने पहुंचे राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह, बोले- 'कलियुग में आ रहा सतयुग'

Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान कईं कार्यक्रम होने हैं. ऐसे में एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में रामलीला करने के लिए पहुंच हैं. दोनों एक्टर इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

Ram Mandir Inauguration:अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तारीख अब बेहद नजदीक है. इसी के साथ हर किसी की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. इन सबके बीच अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रम की डिटेल्स भी सामने आ रही हैं. जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कईं सितारे राम मंदिंर प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बनने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं कईं सेलेब्स इस खास मौके पर परफॉर्म भी करने वाले हैं.

एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में अपनी परफॉर्मेंस की जोरदार तैयारी कर रहे हैं. दोनों एक्टर्स को मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले 'रामलीला' करने के लिए इनवाइट किया गया है.

अयोध्या में रामलीला करेंगे राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "मुझे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'रामलीला' करने के लिए इनवाइट किया गया है. मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं. अयोध्या दुनिया का शीर्ष तीर्थ स्थल बन जाएगा. ऐसा कहा जाता है कि कलियुग के भीतर भी सत्ययुग आ रहा है, ऐसा हो रहा है. ये हमारे राम जी हैं. मोदी जी और योगी जी इतना काम कर रहे हैं और देश की सेवा कर रहे हैं."

वहीं राकेश बेदी ने कहा, "एयरपोर्ट बनने के बाद बहुत सारे बदलाव होंगे. जहां भी एयरपोर्ट बनता है, विकास अपने आप बहुत तेजी से शुरू हो जाता है."

 

अयोध्या में 'रामलीला' के 18 रूपों का प्रदर्शन होगा
बताया जा रहा है कि  उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 'रामलीला' के 18 रूपों का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया के दलों को आमंत्रित किया गया है. मंदिर ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आमंत्रित सूची में 7,000 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनमें बॉलीवुड हस्तियां, क्रिकेटर और उद्योगपति शामिल हैं.

 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बनेंगे बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह काफी भव्य होने वाला है. बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कईं स्टार्स को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न्योता भेजा गया है. इन सेलेब्स में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सहित कईं सेलेब्स शामिल हैं. वहीं  टीवी के राम सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता भेजा गया है. ट 

ये भी पढ़ें:-हसबैंड को तलाक देंगी ईशा देओल? पति का चल रहा अफेयर? शॉकिंग डिटेल्स आईं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर: द मूवी' कास्ट फीस, पंकज त्रिपाठी ने अली फजल को पछाड़ा, जितेंद्र-दिव्येंदु को मिली इतनी सैलरी
'मिर्जापुर: द मूवी' कास्ट फीस, पंकज त्रिपाठी ने अली फजल को पछाड़ा, जितेंद्र-दिव्येंदु को मिली इतनी सैलरी
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget