एक्सप्लोरर

‘सपना पूरा हो गया’- Salman Khan के साथ ‘येंतम्मा’ में डांस करने पर Ram Charan

Ram Charan On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सुपरस्टार राम चरण भी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कैमियो करते दिखे. उन्होंने सलमान खान संग 'येंतम्मा' पर डांस करने की फीलिंग शेयर की है.

Ram Charan On Dance With Salman Khan In Yentamma: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘येंतम्मा’ (Yentamma) रिलीज होते ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है. खास बात ये है कि इसमें सलमान खान साउथ इंडियन लुक में साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण (Ram Charan) और दग्गुबाती वेंकटेश (Daggubati Venkatesh) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. कम समय में ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. अब तक करीब 43 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. राम चरण ने गाने के बारे में बात की है.

राम चरण पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu Oscar) को मिले ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चर्चा में थे. उनके लिए ये गर्व की बात थी और उनके चाहने वाले भी काफी खुश हुए थे. अब राम चरण धमाकेदार गाने के साथ सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में तड़का लगाते नजर आए. अब उन्होंने इस एक्सपीरियंस को एक छोटे बच्चे का सपना पूरा होने जैसी फीलिंग बताई.

‘येंतम्मा’ पर बोले राम चरण

‘येंतम्मा’ के बीटीएस वीडियो में राम चरण ने सलमान खान संग डांस करने पर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं. राम कहते हैं, “यह गाना एक ब्लास्ट है, यह सबसे अच्छे गानों में से एक है. आप लोग इस गाने का जश्न मनाने जा रहे हैं. एक छोटे बच्चे का सपना जो सच हो गया. इस गाने को करने में मजा आया. बहुत बहुत धन्यवाद सलमान भाई. लव यू सो मच.” फिलहाल, फैंस को तो ये गाना पसंद आ रहा है.

‘येंतम्मा’ गाना किसने गाया?

‘येंतम्मा’ को पायल देव ने कंपोज किया है. इसे रफ्तार, विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है. सॉन्ग के लिरिक्स शब्बीर अहमद के हैं. इस गाने को कोरियोग्राफ जानी मास्टर ने किया है.

कब रिलीज होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’?

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date) 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर होगी. फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम जैसे कई सितारे नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Allu Arjun Birthday: बेहतरीन डांसर के साथ लाजवाब सिंगर भी हैं अल्लू अर्जुन, असल जिंदगी में भी फायर हैं 'पुष्पा राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget