एक्सप्लोरर

RomCom में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी रकुलप्रीत, जल्द शुरू होगी शूटिंग

रकुलप्रीत सिंह जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आनी वाली हैं. रकुल अपनी इस आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी. हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आनी वाली हैं. रकुल अपनी इस आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी. हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है. अपनी इस आने वाली फिल्म को अनाउंस करते हुए बताया कि वो इसी महीने के अंत फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं. रकुल ने कहा, "यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसमें दो किरदारों की कहानी को दिखाया गया है, जिनमें एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी है. तो, यह एक सीमा पार की कहानी है." गोलबॉलस्पा फिट एंड फैब अवॉर्ड में मीडिया से मुखातिब होते हुए रकुल ने कहा, "हमनें फिल्म के रीडिंग सेशन की शुरुआत कर दी है. हम नवंबर में 'मरजावां' के रिलीज होने के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. मुझे आशा है कि फिल्म का अनुभव मजेदार होगा." बीते दिनों  रकुलप्रीत ने उनका नाम एक्टर राणा दग्गुबाती के साथ जोड़े जाने की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी थी. राणा को डेट करने के सवाल पर रकुल ने कहा था कि इन खबरों में कोई दम नहीं है और ये सब खबरें केवल अफवाहें हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो सिंगल है और मिंगल होने के लिए भी तैयार हैं.
View this post on Instagram
 

Waahe Guru, Allah, Jesus, Ram, Sab hai Bhagwan ke naam. #RaghupatiRaghavRajaRam out tomorrow! #MarjaavaanTOMORROW @riteishd @sidmalhotra @tarasutaria @milapzaveri @palakmuchhal3 @tanishk_bagchi @manojmuntashir @bhushankumar #KrishanKumar @onlyemmay @madhubhojwani @nikkhiladvani @divyakhoslakumar @ravikishann @emmayentertainment @tseriesfilms @tseries.official @marjaavaanthemovie

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल पिछली बार 'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन और तबू के साथ नजर आईं थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और जोरदार कमाई की थी. इसके अलावा आज उनकी फिल्म 'मरजावां' भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget