एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan Trailer: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, कॉमेडी के तड़के के साथ मजेदार है 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर

Raksha Bandhan Trailer: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार एक हलवाई के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बचपन से ही भूमि से प्यार करते हैं.

Raksha Bandhan Trailer: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार एक हलवाई के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बचपन से ही भूमि से प्यार करते हैं. लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पा रही है क्योंकि अक्षय की चार बहनें हैं और वो उनकी जिम्मेदारी हैं. 

अक्षय कुमार चाहते हैं कि पहले उनकी बहनों का घर बसे और फिर वो शादी करें. लेकिन वो अकेले अपनी चार बहनों की शादी नहीं करवा पा रहे हैं. शादी न हो पाने का सबसे बड़ा कारण है दहेज के पैसों की कमी. फिल्म का ट्रेलर यूं तो काफी मजेदार लग रहा है और इसकी स्टोरी भी काफी दिलचस्प लग रही है. फिल्म में भाई-बहन के प्यार को तो अहमियत दी ही गई है साथ ही ये भी बताने की कोशिश की है कि आज के दौर में भी दहेज को लेकर एक लड़की का पिता और भाई किस चिंता से जूझता है. 

ट्रेलर में अक्षय कुमार कहते दिख रहे हैं, ''हमारे देश में आज भी हर घर में एक लड़की ऐसी बैठी है जिसका दहेज कम पड़ रहा है और उसका पिता और भाई इसके लिए अपनी हड्डियां गला रहा है.'

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की यह फिल्म 11 अगस्त यानी 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म से जुड़ी अहम ख़बर यह है कि फ़िल्म रिलीज के चंद दिनों बाद ही ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीद लिए हैं. ऐसे में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते बाद या उससे पहले डायरेक्ट जी5 (Zee5) पर स्ट्रीम हो सकती है. उम्मीद है कि 'रक्षा बंधन' सितंबर महीने तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है. फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी नजर आने वाली है. इससे पहले दोनों पहली बार फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे और इस जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के हिट होते ही इमरान हाशमी की नई एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट का ऐलान
'आवारापन 2' के हिट होते ही इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट का ऐलान
Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget