एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन: प्रियंका, दीपिका से लेकर सनी देओल तक, फिल्मी सितारों ने यूं मनाया राखी का त्योहार

रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने भाई-बहनों की तस्वीरें शेयर की हैं साथ ही फैंस को इस खास त्योहार की मुबारकबाद भी दी है.

मुंबई: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के बीच का प्यार बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड हस्तियों जैसे प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और कार्तिक आर्यन ने रविवार को इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया. दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों से प्यार, शांति, सम्मान और सौहार्द का जश्न मनाने का आग्रह किया, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाई-बहन के साथ के अपने यादगार लम्हों को शेयर किया. इस मौके पर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फिल्मी हस्तियों के संदेशों और तस्वीरों की भरमार रही.

हाल ही में अमेरिकन गायक निक जोनस के साथ सगाई कर सुखिर्यो में छाईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ के साथ ली गई तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे पास भाइयों की एक फौज है और यह उनका (सिद्धार्थ) लीडर है. रक्षा बंधन की शुभकामनाएं."

अभिनेत्री ने लिखा, "यह मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है, जहां बहन रक्षा के लिए भाई की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र बांधती है. भाइयों के बिना मैं जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती. आपको प्यार."

कार्तिक आर्यन ने रक्षाबंधन को ग्वालियर में मनाया. इस मौके पर वह बचपन की यादों में खो गए. कार्तिक ने अपने परिवार की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सच में हमारा बचपन याद करता हूं. लंबे अरसे बाद अपने शहर में परिवार और बहन के साथ रक्षाबंधन मना रहा हूं. किट्टू तुम्हें ढेर सारा प्यार. तुम मेरी आंख का तारा हो और हमें तुम पर बहुत गर्व है."

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी भाइयों के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा किया और लिखा, "तस्वीरों में मेरे साथ खड़े होने से लेकर हमेशा मेरा सहयोग करने तक..शुक्रिया भाइयों! रक्षा बंधन की शुभकामनाएं. पी.एस. मैं जब तक रहूंगी तब तक तुम पर रोब जमाती रहूंगी."

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बचपन की तस्वीरों को साझा करते हुए छोटी बहन अनीशा के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा, "हमेशा की तरह..मैं तुम्हें प्यार करने, तुम्हारी रक्षा करने और परेशान करने का वादा करती हूं..हमेशा! तुम्हें प्यार स्माली." अभिनेत्री अपनी छोटी बहन को स्माली कहकर पुकारती हैं.

सोनम कपूर ने भाइयों की फौज के साथ एक खास तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे भाइयों को राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं..आप सबको पाकर बहुत खुशकिस्मत समझती हूं..आपको ढेर सारा प्यार! और हां, आज राखी बांधने के लिए मौजूद नहीं होने पर माफ करना..तुम्हारी सबसे प्यारी बहन, सोनम."

अभिनेता सनी देओल ने कलाई पर राखी बंधी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "रक्षा बंधन की शुभकामनाएं. हमेशा उनका सम्मान करें, उनकी रक्षा करें."

To all my sisters love you all . #sisters

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी इस मौके पर बहनों तुलसी और खुशाली के प्रति प्यार जताते नजए आए. उन्होंने लिखा, "बड़े होने के साथ हम एक-दूसरे का सहारा बन गए हैं..कंधे जिस पर सिर टिका सकें. तुम दोनों के सहयोग और बेशर्त प्यार के लिए हर दिन खुशकिस्मत महसूस करता हूं."

काजोल ने लिखा, "आप सबको रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! और चलिए जिंदगी में सभी जरूरी चीजों की भी रक्षा करें..मानवता, करुणा, जीवन मूल्य और आत्मसम्मान."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget