एक्सप्लोरर

कर्ज न चुका पाने के चलते सजा काटकर वापस लौटे राजपाल यादव, कहा- नई शुरुआत के लिए तैयार हूं

कर्ज नहीं चुकाने के एक मामले में जेल की सजा काटकर फरवरी के अंत में रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह अब उबर गए हैं और फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं.

कर्ज नहीं चुकाने के एक मामले में जेल की सजा काटकर फरवरी के अंत में रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह अब उबर गए हैं और फिल्मों में वापसी और शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं. राजपाल ने कहा, "मैं जल्द ही 'टाइम टू डांस' फिल्म की शूटिंग सूरज पंचोली और इसाबेल कैफ के साथ शुरू करूंगा. फिल्म की शूटिंग विदेश में हुई है और अब बस कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है. हम उसे खत्म कर देंगे. यह पहले ही खत्म हो जाती, लेकिन मैं निर्माताओं और निर्देशकों का आभारी हूं जिन्होंने मेरे वापस आने का इंतजार किया."
उन्होंने कहा, "इसके अलावा मैं 'जाको राखे साइयां' को भी खत्म कर रहा हूं. डेविड धवन और प्रियदर्शन के साथ भी बात चल रही है. मैं अब फिल्म के सेट पर जाने के लिए बेसब्र हूं." दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवंबर 2018 में अभिनेता को एक कंपनी को ऋण नहीं चुकाने के लिए तीन महीने जेल की सजा सुनाई थी. अभिनेता ने 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से पांच करोड़ रुपये का ऋण लिया था. राजपाल ने कहा, "मुझे लगता है कि कानून सबके लिए बराबर है और देश के कानून से कोई नहीं बच सकता. इसलिए मैंने अदालत के आदेश का पालन किया." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने कुछ लोगों पर विश्वास किया जिन्होंने बाद में इसका गलत फायदा उठाया. लेकिन, मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता हूं. मैं बस आगे बढ़ना चाहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि अभी जिंदगी से बहुत कुछ मिलेगा."
वह तिहाड़ जेल में बंद थे और खबर आई थी कि उन्होंने वहां साथी कैदियों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति भी दी थी. उन्होंने कहा, "वहां बहुत कठिन अनुशासन था और हम सभी को उसका पालन करना होता था. मैं साथी कैदियों से बात करने की कोशिश करता था. मैं उनके साथ एक संवाद सत्र करता था जिसका नाम 'राजपाल की पाठशाला' रखा गया था." उन्होंने कहा, "मैंने प्रेरक भाषण दिए. सुबह व्यायाम करता था. वहां लाइब्रेरी थी जहां जाकर मैं बैठता था और पढ़ता था."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box office Collection: 7 बजे तक 'अल्फा' 13 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
7 बजे तक 'अल्फा' 13 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
Saturday BO Collection Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget