एक्सप्लोरर

पॉलिटिक्स ज्वाइन करने को लेकर पहले ही रुख साफ कर चुका हूं : रजनीकांत

चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को राजनीति में आने के सवाल को लेकर कहा कि वह पहले ही इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. रजनीकांत ने राजनीति में शामिल होने के सवाल पर संवाददाताओं से कहा, "मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं दो दिन पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका हूं. फिलहाल मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है." वह अपने फैंस के साथ एक फोटो सेशन के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे. केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन द्वारा उन्हें बीजेपी में शामिल होने का आमंत्रण दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. अभिनेता ने सोमवार को अपने फैंस के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि अगर वह राजनीति में आए तो बेहद ईमानदारी से काम करेंगे और पैसा कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं देंगे. रजनीकांत ने चेन्नई में राघवेंद्र मंडपम में अपने फैंस से कहा था, "ईश्वर ही इस बात का फैसला करते हैं कि हम जिंदगी में क्या करेंगे. फिलहाल वह चाहते हैं कि मैं एक अभिनेता रहूं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं. अगर ईश्वर ने चाहा तो भविष्य में मैं राजनीति में प्रवेश करूंगा. अगर मैं राजनीति में गया तो मैं बेहद ईमानदारी से काम करूंगा और पैसे कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं दूंगा." हालांकि रजनीकांत के फैंस चाहते हैं कि वह राजनीति में आएं. उनके एक प्रशंसक ने कहा, "अगर रजनीकांत नेता बने तो वह सर्वश्रेष्ठ होंगे." एक दूसरे फैन ने कहा, "थलैवा को अपनी पार्टी घोषित कर देनी चाहिए और तमिलनाडु की (राजनीतिक) गंदगी दूर करनी चाहिए. वही तमिलनाडु को बचा सकते हैं और उसे फिर से आगे ले जा सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget