एक्सप्लोरर

'सर्कस' में शाहरुख का मोनोलॉग देखकर राजकुमार हिरानी ने एक्टर को साइन करने का बना लिया था मन, इस वजह से लग गए इतने साल

Shah Rukh Khan On Rajkumar Hirani: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. राजकुमार हिरानी ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया.

Dunki: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. डंकी में शाहरुख का पठान और जवान से हटकर अंदाज देखने को मिलने वाला है जिसकी वजह से लोग इसे लेकर ज्यादा एक्साइटेड हैं. शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर फैंस को तोहफा दिया गया है और वो है डंकी का टीजर. डंकी का टीजर रिलीज हो गया है और ये फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. डंकी के टीजर रिलीज के बाद मुंबई में एक इवेंट रखा गया था जिसमें शाहरुख के साथ फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी शामिल हुए थे.

इवेंट में राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह डंकी से पहले ही शाहरुख को साइन करना चाहते थे. राजकुमार हिरानी ने कहा-पहले मैं बताऊं की शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव कैसा था उससे पहले एक छोटी कहानी सुनाना चाहता हूं.  मैं फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ता था, नागपुर से आया था. तो वहां जब पासआउट होते हो तो बड़ी एंग्जाइटी होती थी कि बाहर जाकर काम कौन करेगा हमारे साथ में.

सर्कस के बाद से शाहरुख को कास्ट करना चाहते थे
राजकुमार हिरानी ने आगे कहा- बड़े स्टार्स थे जैसे बच्चन साहब. सोचते थे ये लोग क्योंकाम करेंगे? तो उन दिनों हॉस्टल में टीवी हुआ करता था तो उसमें सर्कस का एपिसोड चल रहा था. मुझे अभी तक याद है एक सीन जहां प्लेटफॉर्म पर यंग एक्टर परफॉर्म कर रहा था और एक मोनो लॉग था. मैं सोच रहा था कौन है ये? ये बड़ा आदमी नहीं है. जब पास आउट करके निकलूंगा तो इसे साइन कर लूंगा.  राजकुमार हिरानी ने आगे कहा- मुझे दो साल लगे ग्रेजुएट होने में पर तब तक ये इतने बड़े हो चुके थे कि कोई चांस ही नहीं था मेरे साथ काम करें.

कोविड में की फिल्म फाइनल
शाहरुख खान ने कहा- मेरे साथ भी यही हुआ था जब राजू मुन्ना भाई में थे. मैं सोच रहा था नया डायरेक्टर है कर ही लेगा. चार महीने बाद, छह महीने लेंगे तो ये चला गया. फिर 3 इडियट्स जब आई तो सोचा इतना बड़ा भी नहीं हुआ होगा, मैं भी बड़ा हो गया हूं. जब ये 3 इडियट्स के लिए चले गए तो मैंने सोचा अब चांस नहीं लेना. तो इस बार कोविड में मैंने बबल में पकड़ के रख लिया कि कहीं नहीं जाने दूंगा. मेरे साथ ही फिल्म बनाओ. दूसरे हीरो से भी नहीं मिलने दिया मैंने राजू को. अभी भी नहीं किया मैंने कि गेस्ट अपीयरेंस ना डाल दे. तो मेरी स्टोरी ये ह कि दोनों इतने बड़े हो गए कि एक दूसरे के लिए थोड़ा टाइम लग गया. लेकिन अब इतनी छोटी और प्यारी फिल्म बनाई है जब हम लोग इतने बड़े हो गए.

ये भी पढ़ें: Tejas Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर पाई-पाई को मोहताज हुई Tejas, एक हफ्ते बाद ही 10 करोड़ नहीं कमा पाई कंगना की फिल्म, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget