एक्सप्लोरर

'नाम' फिल्म के इस एक्टर ने खूब कमाया नाम फिर हो गया गुमनाम, सनी देओल और संजय दत्त से भी बड़े स्टारडम वाला एक्टर कहां खो गया?

ये वो एक्टर हैं जिन्हें कभी बॉलीवुड में सबसे होनहार यंग एक्टर के तौर पर देखा जाता था. पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में घर कर लेने वाले इस एक्टर को अगली हिट पाने के लिए सालों तरसना पड़ा.

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें स्टारकिड होने का फायदा मिला है. उनमें से कई एक्टर्स आज इंडस्ट्री के बड़े चेहरों में शामिल हैं. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता कि हर वो स्टारकिड जिसे बॉलीवुड में एंट्री आसानी से मिल जाए वो आगे चलकर स्टार बन ही पाए. ऐसे ही एक स्टारकिड का नाम कुमार गौरव (Kumar Gaurav) है. 

कुमार गौरव राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं, जिनका असली नाम मनोज है. उन्हें 80 के दशक में कुमार गौरव नाम से फिल्मों में लॉन्च किया गया. उनकी पहली फिल्म 'लव स्टोरी' 1981 में रिलीज हुई. जिसके बाद कुमार गौरव बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक बन गए, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था.


नाम' फिल्म के इस एक्टर ने खूब कमाया नाम फिर हो गया गुमनाम, सनी देओल और संजय दत्त से भी बड़े स्टारडम वाला एक्टर कहां खो गया?

पहली फिल्म के बाद छा गए थे कुमार गौरव
कुमार गौरव की पहली फिल्म 'लव स्टोरी' में उनके साथ कास्ट की गईं विजयता पंडित की भी ये पहली फिल्म थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो गई. फिल्म का म्यूजिक और नए चेहरे फिल्म हिट होने की वजह बने. इसके बाद, कुमार गौरव दर्शकों के दिलों में राज करने लगे. उन्हें एक कमाल का यंग एक्टर माना जाने लगा. वो अपने समकालीन दूसरे स्टारकिड जैसे संजय दत्त और सनी देओल जैसे एक्टर्स से भी ज्यादा लाइमलाइट में रहते थे. यहां तक उन्हें उस समय नए नए आए आमिर, सलमान और शाहरुख से भी ज्यादा तवज्जो मिलती थी.

पहली हिट के बाद तरस गए दूसरी हिट को
पहली फिल्म से नाम कमाने के बाद कुमार गौरव को अगली हिट फिल्म पाने के लिए उन्हें 5 साल लग गए. 1986 में आई 'नाम' हिट रही, लेकिन फिल्म का लाइमलाइट उनके कोएक्टर संजय दत्त ले गए. बीच के 5 सालों में उन्होंने करीब 9 फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फ्लॉप रहीं. इसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ दशक तक 13 फ्लॉप फिल्में कीं. इस दौरान जब उन्हें समझ आया कि बॉलीवुड में उनका कुछ अच्छा नहीं हो रहा है, तो उन्होंने बिजनेस की ओर रुख किया.

मल्टीस्टारर हिट फिल्म से किया फिर से कमबैक
कुमार गौरव ने काफी अरसे बाद संजय गुप्ता की साल 2002 की बड़ी हिट 'कांटे' से फिर वापसी की. फिल्म में उनके काम की तारीफ तो हुई, लेकिन इस बार उनके साथ संजय दत्त और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर स्क्रीन शेयर कर रहे थे. इसलिए, उन्हें उस तारीफ का कुछ खास फायदा नहीं हुआ. उनकी आखिरी फिल्में 2006 की 'माय डैडी स्ट्रॉन्गेस्ट' और 2009 की 'आलू चाट' रही. इसके बाद, कुमार गौरव ने फिर कभी पर्दे की ओर रुख नहीं किया. फिलहाल कुमार मुंबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं.

और पढ़ें: पहली फिल्म से बना सुपरस्टार..एकसाथ साइन की 60 फिल्में, लेकिन आज इस एक्टर को पहचानना भी हुआ मुश्किल

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget