एक्सप्लोरर

‘दारू पीती है, सिगरेट पीती है’, शिल्पा शेट्टी पर ऐसा था ससुर का रिएक्शन, अब पति राज ने खोला राज

Raj Kundra Wedding Kissa: राज कुंद्रा ने हाल ही में खुलासा किया कि शिल्पा से शादी के लिए उनके पेरेंट्स पहले बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. उन्हें लगता था कि वो दारू पीती है, सिगरेट पीती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'मेहर' को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच फिल्ममेकर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए राज और शिल्पा के घर पहुंची. इस  दौरान राज ने फराह को अपनी शादी का एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताया. जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.

शिल्पा के लिए कैसा था ससुर का रिएक्शन?

राज कुंद्रा ने बताया कि, जब वो शिल्पा से पहली बार मिले थे. तभी उनपर दिल हार बैठे थे.  लेकिन जब उनके पिता को शिल्पा के बारे में पता चला तो वो इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थे उन्होंने मुझसे कहा था कि, 'अरे यार, क्या एक्ट्रेसेस के साथ लग गया है? दारू पीती है, सिगरेट पीती है..' लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि आप किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक बार शिल्पा से मिल लें. फिर जब वो शिल्पा से मिले तो उनकी राय एकदम बदल गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी की ससुरालवालों से पहली मुलाकात

राज ने आगे बताया कि, ‘जब मेरी फैमिली शिल्पा से मिली तो वो एक नजर में ही उनको पसंद आ गई. आज वो लोग मुझसे भी ज्यादा उससे प्यार करते हैं.’ बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी साल 2009 में हुई थी. आज ये कपल दो बच्चों एक बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dreams Music (@dreamsmusicofficial)

इस फिल्म में नजर आई थीं शिल्पा शेट्टी

वर्कफ्रंट की बात करें तो राज कुंद्रा हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ में नजर आए हैं. फिल्म में उनके साथ गीता बसरा लीड रोल में हैं. वहीं शिल्पा आखिरी बार फिल्म ‘कमीने’ में दिखाई दी थी. इन दिनों वो एक डांस रिएलिटी शो जज कर रही हैं. जहां कई बार रेट्रो लुक में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें -

SIIMA Awards में बेस्ट एक्टर बने अल्लू अर्जुन, साई पल्लवी और पृथ्वीराज सुकुमारन मिला ये खास सम्मान, देखें लिस्ट

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget