एक्सप्लोरर

Raj Kundra Controversies: अश्लील वीडियो केस में फंसे राज कुंद्रा पहले भी रह चुके हैं विवादों में

राज कुन्द्रा पहली बार विवादों में नहीं फंसे हैं, उन पर इससे पहले कई आरोप लग चुके हैं जिसकी वजह से कई बार उनका पुलिस से आमना सामना हो चुका है

अश्लील वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले में फंसे राज कुन्द्रा को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी में इससे संबधित शिकायत मिली थी. जांच में राज कुन्द्रा मुख्य साजिशकर्ता हैं. पुलिस ने कहा कि हमारे पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राज ऐसे विवादों में फंसे हों, इससे पहले भी उनका कई बार पुलिस से आमना सामना हो चुका है

सलमान खान पर कमेंट कर फंसे

2014 में राज कुन्द्रा का सलमान पर कमेंट भारी पड़ गया. राज ने कहा कि जितना सलमान एक फिल्म से कमाते में मैं एक महीने में कमा लेता हूं. एक इंटरव्यू के दौरान जब राज कुन्द्रा से फिल्मों में काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “पहली बात तो ये कि मुझे देखेगा कौन और एक बिजनेसमैन होने के नाते मुझे कौन हायर कर पाएगा”. इसके बाद उन्होंने कहा कि “मैं शर्त लगाता हूं कि सलमान मेरे जितना नहीं कमाते, वो मेरे आसपास भी नहीं है”

राज का ये कमेंट उन पर भारी पड़ी गया और उनके फैंस ने राज की खिंचाई शुरू कर दी जिसके बाद राज ने सफाई दी कि उन्होंने “सिर्फ एक बिजनेस मैन की कमाई का जिक्र किया था और सलमान का नाम इसलिए लिया क्योंकि वो नंबर वन हैं”

IPL में बेटिंग का लगा आरोप

राज कुन्द्रा पर आईपीएल में बैटिंग का भी आरोप लगा था. दरअसल राज और शिल्पा शेट्टी आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के Co-Owner थे. इसी दौरान राज पर मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का आरोप लगा. लोढ़ा समिति की जांच में वो दोषी भी पाए गए जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था यही नहीं उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा था।

बिटकॉइन स्कैम में भी आया नाम

2018 में राज कुन्द्रा का नाम बिटकॉइन स्कैम से भी जुड़ा. जिसके बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के सवालों का सामना करना पड़ा. उन पर क्रिप्टो करंसी के जरिए 8,000 से ज्यादा लोगों के साथ 2 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा. हालांकि बाद में राज इसके आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित पाए गए.

टेक्सटाइल कंपनी से धोखाधड़ी

2017 में, एक टेक्सटॉइल कंपनी ने कुंद्रा पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. शिकायत में कंपनी ने कहा कि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने एक विशेष कंपनी नाम पर पैसे जमा किए, जो उन्हें कभी नहीं मिले. 

कुन्द्रा पर रेप की धमकी देने का आरोप

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने राज पर रेप की धमकी देने का आरोप लगाया था. पूनम का कहना था कि उनका राज की कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी कंपनी उनके वीडियो का इस्तेमाल कर रही थी. हालांकि इस बारे में क्या हुआ इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई.

पहली पत्नी कविता से तलाक पर विवाद

राज कुन्द्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को शादी के तीन साल बाद ही तलाक दे दिया था. राज ने आरोप लगाया था कि कविता का राज के जीजा के साथ अफेयर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget