एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 8: 48 करोड़ के बजट में बनी ‘रेड 2’ ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, अब 'सिकंदर' के छक्के छुड़ाने से बस इतने करोड़ है दूर

 Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उडा़ रही है. ये फिल्म रिलीज महज 8 दिन में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और अब ये 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 8: राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है इसी के साथ दमदार शुरूआत करने वाली ये फिल्म वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि इसने लेटस्ट रिलीज सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और खुद बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है.

‘रेड 2’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है और अब इसने दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. ये फिल्म पहले दिन से दर्शको का दिल जीत रही है. बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में खूब तारीफ बटोरी हैं. वहीं रितेश देशमुख ने भी भ्रष्ट राजनेता दादा भाई के रोल में इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. इतना ही नहीं ये हर दिन कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. रिलीज के सातवे दिन इसने सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया था और साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इन सबके बीच फिल्म की 8 दिनों की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

  • ‘रेड 2’ ने 19.25 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • चौथे दिन ‘रेड 2’ की कमाई 22 करोड़ और पांचवें दिन 7.5 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं छठे दिन फिल्म ने 7 करोड़ और 7वें दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 8वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 95.65 करोड़ रुपये हो गई है. 

सिकंदर का रिकॉर्ड तोड़ेगी अब ‘रेड 2’
‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से परफॉर्म कर रही है वो शानदार है. इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते से पहले ही अपने 48 करोड़ के बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म अब सिकंदर के भारत में 109 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को मात देने की ओर बढ़ रही है. इसने 8 दिनों में 95 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर तेजी देखने को मिलेगी और मुमकिन है कि ये सलमान की सिकंदर को मात दे दे. इसी के साथ ‘रेड 2’ साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

क्या है ‘रेड 2’ की कहानी?
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल र्ले किया है. फिल्म की कहानी अजय देवगन के किरदार अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें वो तमाम मुश्किलों से जूझते हुए 4200 करोड़ के काले धन का पर्दाफाश करता है और एक भ्रष्ट राजनेता दादा भाई (रितेश देशमुख स्टारर) के साम्राज्य से टक्कर लेता है.,

ये भी पढ़ें:-अचानक क्यों रूकी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग? रोहित पुरोहित ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों के लॉरेंस गैंग से जुड़े तार, 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
लाइव: आरोपियों के लॉरेंस गैंग से जुड़े तार, 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
BREAKING: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार
ब्रेकिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार
हमले में घायल फैन का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं टाइगर श्रॉफ की मां, हुईं इमोशनल
हमले में घायल फैन का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं टाइगर श्रॉफ की मां, हुईं इमोशनल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget