एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 24: 'रेड 2' ने किया जबरदस्त कमबैक, 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से बरसने लगे नोट

Raid 2 Box Office Collection Day 24: ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बहुत जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा छूकर ही मानेगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आज शानदार नजारा दिखाया है.

Raid 2 Box Office Collection Day 24: अजय देवगन की 'रेड 2' ने इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. विक्की कौशल की छावा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए आज 24 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अब भी लगातार कमाई करती जा रही है.

हालांकि, लंबे समय से थिएटर्स में रहने और दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों फाइनल डेस्टिनेशन और मिशन इंपॉसिबल के आ धमकने के बाद, फिल्म की कमाई वीकडेज में थोड़ी घटी, लेकिन फिल्म ने आज वीकेंड का फायदा फिर से उठाया और फॉर्म में वापस लौट आई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिन में 161.79 करोड़ रुपये कमा लिए थे. 23वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म की कमाई 1 करोड़ रही तो वहीं आज 24वें दिन 10:20 बजे तक ये 1.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 164.59 करोड़ रुपये हो चुकी है.

सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा अभी शुरुआती है. फाइनल डेटा आने के बाद इसमें इजाफा हो सकता है.

रेड 2 इस खास रिकॉर्ड से कुछ दूरी पर

अजय देवगन की रेड 2 उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. उनकी टॉप 5 फिल्मो की लिस्ट इस तरह से है-  तान्हाजी द अनसंग वॉरियर, सिंघम अगेन, दृश्यम 2 गोलमाल अगेन के बाद रेड 2. 

उम्मीद है कि रेड 2 बहुत जल्द गोलमाल अगेन का 205.69 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन जल्द छू सकती है. हालांकि, इसके लिए फिल्म को करीब 42 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.

रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन-रितेश देशमुख और अमित स्याल जैसे एक्टर्स की ये फिल्म 48 करोड़ रुपये में तैयार की गई है. फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 23 दिनों में कुल 218.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget