एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 1: 'रेड 2' को पहले ही दिन मिली 6 फिल्मों से टक्कर, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म! जानें टोटल कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन का अमय पटनायक वाला धांसू अवतार ऑडियंस को कुछ इस तरह पसंद आ रहा है कि फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड बना डाले हैं. यहां जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Raid 2 First Day Box Office Collection: अजय देवगन की 2018 में आई सुपरहिट फिल्म रेड का सेकेंड पार्ट आज 1 मई को सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुका है. रेड 2 के साथ अमय पटनायक बन बॉलीवुड के सिंघम फिर से पूरी टीम के साथ छापा मारने आ चुके हैं. हालांकि, इस बार अजय देवगन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि कई कई फिल्मों से टक्कर करनी पड़ रही है.

आज ही साउथ की दो फिल्में हिट द थर्ड केस और रेट्रो भी रिलीज हुई हैं. इसके अलावा, संजय दत्त की द भूतनी और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट्स भी आज ही रिलीज हुई हैं. जाट और केसरी 2 पहले से ही सिनेमाहॉल में हैं. यानी रेड 2 के सामने एक नहीं बल्कि अलग-अलग इंडस्ट्री की कुल 6 फिल्में हैं. इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर बढ़िया शुरुआत की है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़ों का ब्यौरा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, रेड 2 ने पहले दिन 10:20 बजे तक 18.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इसमें अभी और इजाफा हो सकता है.

रेड 2 बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

रेड 2 से पहले इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर का कलेक्शन बेहद बेकार रहा है. कुछ ही फिल्में जिन्होंने ठीकठाक कलेक्शन किया है उनमें नंबर एक पर विक्की कौशल की छावा है जिसने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ कमाए थे.

दूसरे नंबर पर सिकंदर ने 26 करोड़ की ओपनिंग ली. तो वहीं स्काई फोर्स तीसरे नंबर पर थी जिसने 12.25 करोड़ कमाए थे. जाट चौथे नंबर पर 9.5 करोड़ के साथ और केसरी 2 पांचवें नंबर पर 7.75 करोड़ के साथ थी.

अब रेड 2 ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 को ही नहीं बल्कि स्काई फोर्स के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 के बारे में

रेड 2 का डायरेक्शन इसके पहले पार्ट को डायरेक्ट करने वाले राजकुमार गुप्ता ने किया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं तो वहीं रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार में दिखे हैं. वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित स्याल भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 का बजट सिर्फ 40 करोड़ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget