एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 17: 'रेड 2' की आज की कमाई जानकर अजय देवगन के लिए रिस्पेक्ट बढ़ जाएगी, मिशन इंपॉसिबल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई

Raid 2 Box Office Collection Day 17: एक ओर जहां टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा रखी है, तो वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की रेड 2 की कमाई की आंधी अब भी चल रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन की रेड को 1 मई को रिलीज किया गया था. तब से लेकर आज तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने शुरुआत से लेकर अभी तक लगातार तगड़े कंपटीशन फेस किए हैं. इसके बावजूद फिल्म की कमाई की स्पीड में कोई कमी नहीं आती दिखी.

जब फिल्म रिलीज हुई तो जाट और केसरी 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थीं. इसके अलावा, फिल्म के साथ रेट्रो और हिट द थर्ड केस जैसी बड़ी साउथ फिल्में रिलीज हुईं. इसके बावजूद फिल्म की कमाई बजट के 3 गुना से ज्यादा हो चुकी है.

अब फिल्म के लिए एक और बड़ी मुश्किल आ चुकी है, जिसका सामना करना बेहद टफ है लेकिन अजय देवगन का रुतबा अब भी बरकरार है. दरअसल आज ही टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल रिलीज हुई है और फिल्म ने आते ही कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके बावजूद रेड 2 अच्छी कमाई कर रही है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, रेड 2 ने पहले हफ्ते 98.89 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते 41.33 करोड़ रुपये कमाते हुए 140.22 करोड़ रुपये कमाए. सैक्निल्क के मुताबित, रेड 2 ने आज 10:10 बजे तक 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और टोटल कलेक्शन 144.22 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

मिशन इंपॉसिबल से पड़ा रेड 2 की कमाई में असर?

टॉम क्रूज की बड़ी हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल के आठवें पार्ट ने ओपनिंग डे पर अभी तक 15 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है. ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म पहले से लगी फिल्मों की कमाई पर असर डाल सकती है जिसका सबसे ज्यादा असर अजय देवगन की रेड 2 पर पड़ सकता है.

हालांकि, रेड 2 की आज की कमाई देखकर ऐसा लग नहीं रहा है. फिल्म को वीकेंड की छुट्टी का फायदा वैसे ही मिलता दिखा है जैसे पिछले वीकेंड्स में मिल चुका है.

रेड 2 की स्टार कास्ट, बजट और वर्ल्डवाइड कमाई

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित स्याल और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकारों के दम पर 16 दिनों में सैक्निल्कि के मुताबिक वर्ल्डवाइड 189.10 करोड़ रुपये कमा चुकी है. जबकि फिल्म का बजट सिर्फ 48 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म सुपरहिट होने के बाद अब ब्लॉकबस्टर बनने के करीब पहुंच रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget