एक्सप्लोरर

सिर्फ मोदी चुनाव जीते, राहुल को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं : रजनीकांत

रजनीकांत नेप्रधानमंत्री मोदी को नेहरू और राजीव गांधी जैसा ‘‘करिश्माई’’ नेता बताते हुये लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय उनके नेतृत्व को दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की करारी हार के बाद इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है.

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी जैसा ‘‘करिश्माई’’ नेता बताते हुये लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय उनके नेतृत्व को दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की करारी हार के बाद इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह युवा हैं और शायद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग नहीं मिला.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों में जीत एकल नेतृत्व की जीत है और वह है मोदी. यह जीत एक करिश्माई नेता की जीत है.’’

इस वरिष्ठ सिने कलाकार ने भारत के ऊंचे कद के नेताओं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, के कामराज, सीएन अन्नादुरै, एमजी रामचंद्रन, एम करूणानिधि और जे जयललिता की श्रेणी में मोदी को रखते हुये कहा, ‘‘उनके बाद (देश को) मोदी मिले, एक करिश्माई नेता. अगर आप तमिलनाडु में देखें तो यहां कामराज, अन्ना, कलैनार, एमजीआर, जयललिता जैसे नेता हुये हैं. इसी तर्ज पर यह जीत मोदी के नेतृत्व से हासिल हुई है.’’

उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु और केरल में ‘मोदी विरोधी’ लहर के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा जबकि देश के बाकी इलाकों में मोदी के समर्थन की हवा बह रही थी.

उन्होंने कहा, ‘‘जब एक राजनीतिक लहर होती है, तो कोई उसके खिलाफ नहीं तैर सकता और वह बह जायेगा.’’

इस सुपरस्टार ने कहा कि तमिलनाडु में तूतीकोरिन के स्टरलाइट मामले, कावेरी मुहाने में मीथेन गैस निकासी परियोजना और विपक्षी दलों के ‘‘बड़े स्तर प्रचार’’ के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा.

उन्होंने राहुल गांधी के इस्तीफे देने के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ उन्हें त्यागपत्र नहीं देना चाहिये.’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह नहीं कहता कि उनमें नेतृत्व के गुण नहीं हैं. मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी का संभालना वाकई मुश्किल काम है जहां वरिष्ठ लोग हों.’’

तमिल सुपरस्टार ने कहा कि गांधी को त्यागपत्र देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष दल भी महत्वपूर्ण होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता; राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
अरुणा ईरानी ने वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक की लालच में दिया था पहला ऑडिशन, एक डायलॉग ने बदली किस्मत
अरुणा ईरानी ने वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक की लालच में दिया था पहला ऑडिशन, एक डायलॉग ने बदली किस्मत
'शक्ल नहीं पसंद आई...', पहलाज निहलानी को नहीं पसंद थे गोविंदा, फिर भी किया था लॉन्च
'शक्ल नहीं पसंद आई...', पहलाज निहलानी को नहीं पसंद थे गोविंदा, फिर भी किया था लॉन्च
'विश्वासघात कर रही हैं...' शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा
शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget