एक्सप्लोरर

Rahat Fateh Ali Khan Controversies: पिता को कहा हिटलर, स्टूडेंट को चप्पल से पीटा, ये है राहत फतेह अली खान के बड़े विवाद

Rahat Fateh Ali Khan Controversies: राहत फतेह अली खान कई विवादों का सामना कर चुके हैं. एक बार उन्होंने अपने स्टूडेंट को चप्पल से पीटा था. वहीं उन पर विदेशी करेंसी की स्मगलिंग के आरोप भी लग चुके हैं.

Rahat Fateh Ali Khan Controversies: पॉपुलर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान से जुड़ी एक बड़ी खबर हाल ही में सामने आई थी. दावा किया गया कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने अरेस्ट किया था. हालांकि इस मामले पर राहत ने वीडियो जारी करके सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

वैसे आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राहत का नाम विवादों से जुड़ा हो. इससे पहले भी यह पाकिस्तानी सिंगर कई विवादों में फंस चुका है. जनवरी 2024 में राहत फतेह अली खान के खिलाफ FIA ने टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरु की थी. आइए आपको राहत से जुड़ी कुछ बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताते हैं.

अपने स्टूडेंट को चप्पल से पीटा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)

राहत फतेह अली खान अपनी सुरीली आवाज से सीधे लोगों के दिलों में उतर जाते हैं. लेकिन वे अपने विवादों के चलते लोगों के दिमाग से भी उतर चुके हैं. बता दें कि इस साल की शुरुआत के दौरान राहत का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इसमें वे अपने एक स्टूडेंट की चप्पल से पिटाई करते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को लेकर सिंगर को लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई थी. पाकिस्तानी सिंगर पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली थी. बाद में राहत ने अपने स्टूडेंट से माफी मांग ली थी.

पिता को कहा था हिटलर

राहत ने एक बार अपने पिता को हिटलर कह दिया था. अपने स्टूडेंट की पिटाई के बाद यूट्यूबर अदील आसिफ के पॉडकास्ट पर सिंगर ने कहा था कि, 'अब्बा मुझे बहुत पीटते थे. वो एक दम हिटलर की तरह थे. उन्हें जब भी मेरी किसी गलती का पता चलता था तो वो मुझे पत्थर फेंक कर मार देते थे. अगर कोई मुझे बचाए ना या मैं खुद उस जगह से ना हटूं तो वो बड़ा सा पत्थर मेरी जान ही ले ले.'

खुद को बताया था नुसरत फतेह अली खान का वारिस

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)

राहत फतेह अली खान खुद को अपने चाचा और पाकिस्तान के मशहूर सिंगर रहे नुसरत फतेह अली खान का वारिस बता चुके हैं. एक बार नुसरत की बेटी निदा ने कहा था कि वे अपने पिता की इकलौती वारिस हैं. किसी को भी उनके पिता के गाने गाने होंगे तो पहले उनसे परमिशन लेनी होगी. इसे लेकर राहत ने जियो टीवी से कहा था कि, 'मैं अपने उस्ताद और चाचा नुसरत फतेह अली खान का वारिस और एडॉप्टेड बेटा हूं. मुझे किसी की इजाजत की जरूरत क्यों होगी?' 

विदेशी करेंसी की स्मगलिंग का आरोप

राहत फतेह अली खान पर विदेशी करेंसी की तस्करी का आरोप भी लग चुका है. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सिंगर पर भारत में तीन साल तक विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप लगा था. दावा किया गया था कि सिंगर को मिले 2.42 करोड़ रुपये में से 1.6 करोड़ रुपये की स्मगलिंग हुई थी. 

यह भी पढ़ें: जब गोविंदा ने नहीं दिया फिल्म के लिए टाइम, तो प्रोड्यूसर बोले- आपके बिना ही शूटिंग कर लूंगा, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' से ज्यादा कमा रही साउथ की ये फिल्म, हैरान कर देगा कलेक्शन
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' से ज्यादा कमा रही साउथ की फिल्म, हैरान कर देगा कलेक्शन
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की सगाई, अब शादी से क्यों भाग रहीं पूजा बेदी? एक्ट्रेस ने बताई वजह
'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में छाए इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और वामिका गब्बी ने चुरा ली महफिल
'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में छाए इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और वामिका गब्बी ने चुरा ली महफिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget