एक्सप्लोरर

Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: चप्पलों से शख्स को पीटते राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल, पाकिस्तानी सिंगर ने दी सफाई

Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: वीडियो में राहत फतेह अली खान शख्स को चप्पलों से पीटते हुए पूछ रहे हैं कि मेरी बोतल कहां है. वीडियो वायरल होने के बाद से लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बॉलीवुड में कई गाने गा चुके पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहत फतेह अली खान एक शख्स को चप्पल से पीटते दिख रहे है. पिटाई करते हुए ये भी पूछ रहे हैं कि मेरी बॉटल कहा गई. वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर कर दावा किया है कि वीडियो में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान अपने नौकर को पीट रहे हैं. 

इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है और साथ ही साथ पाकिस्तानी सिंगर की आलोचना भी कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद राहत फतेह अली खान ने एक के बाद एक कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल में अपलोड किए हैं और इस वीडियो को लेकर सफाई दी है.

क्या लिख रहे हैं यूजर्स?
वीडियो शेयर कर कई यूजर्स ने राहत फतेह अली खान पर निशाना साधते हुए लिखा है कि वो शराब की बोतल की वजह से अपने नौकर को पीट रहे हैं. कुछ ने ये भी लिखा है कि राहत फतेह अली खान ने खुद भी शराब पी रखी है. वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा कि राहत फतेह अली खान को बॉयकॉट कर देना चाहिए. हर किसी को इंसान की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए.


Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: चप्पलों से शख्स को पीटते राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल, पाकिस्तानी सिंगर ने दी सफाई

क्या कहा है राहत फतेह अली खान ने सफाई में
राहत ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि वीडियो में वो जिसे पीटते दिख रहे हैं, वो उनका शागिर्द है. उन्होंने आगे ये भी कहा कि एक उस्ताद और उसके शागिर्द का रिश्ता ऐसा होता है कि उसके अच्छे काम पर हम उसे प्यार देते हैं. और जब वो गलती करता है तो हम उसे हम पनिशमेंट भी देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)

बाद में जारी किए गए वीडियो में राहत फतेह अली खान ये भी दावा कर रहे हैं कि वो शख्स और उसके पिता भी वीडियो में दिख रहे हैं जो वायरल वीडियो में पिटते दिख रहे हैं. वीडियो में वो शख्स भी राहत फतेह अली खान की हां में हां मिलाते हुए बताता है कि ये बात झूठी है कि उनके उस्ताद ने उन्हें शराब की बोतल की वजह से पीटा. असल में उसमें पानी था और मुझसे पानी की बोतल गुम हो गई थी.

उस शख्स के दो और वीडियो राहत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किए गए हैं. जिसमें वो कहता दिख रहा है कि उस्ताद ने मुझसे माफी मांगी है. उनके बड़प्पन के आगे मैं शर्मिंदा हो गया हूं.

और पढ़ें: संजय दत्त और आमिर खान की फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाने वाला ये एक्टर आज है सुपरस्टार, कमाई को लेकर भी किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
'कॉफी विद करण 9': बेटी राहा से क्यों होती है वरुण धवन की लड़ाई? रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
आखिर अपनी दो साल की बेटी से क्यों लड़ते हैं वरुण धवन? रणबीर कपूर को देखकर होती है शर्मिंदगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget