एक्सप्लोरर

Race 3 Box Office Collection Day 8: कमाई की 'रेस' में 'दबंग' हुए सलमान खान, जानें- 8वें दिन का कलेक्शन

रिलीज के पहले हफ्ते में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए शानदार कमाई कर डाली है.

नई दिल्ली: सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. रिलीज के सात दिन बाद इस फिल्म को देखने के लिए दर्शको में काफी उत्साह नजर आ रहा है. तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'रेस 3' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.30 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर 8 दिनों में ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 147.81 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

DAY WISE COLLECTION

Day 1      29.17 करोड़ Day 2     38.14 करोड़ Day 3      39.16 करोड़ Day 4      14.24 करोड़ Day 5      9.50 करोड़ Day 6      8.00 करोड़ Day 7      6.30 करोड़ Day 8     3.30 करोड़

TOTAL: 147.81

Race 3 Worldwide Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' से आगे निकली 'रेस 3'

'रेस 3' की इस शानदार कमाई से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है. ऐसे में जहा समान खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है. वहीं अभिनेता बॉबी देओल ने कहा है, "मैं मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता. दर्शकों ने इसे बहुत सराहा है, मैं बहुत खुश हूं. सभी खुश हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है." अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया है, अगर फिल्म खराब है तो आलोचना प्रभावित करती है.

Race 3 Box Office Collection Day 8: कमाई की 'रेस' में 'दबंग' हुए सलमान खान, जानें- 8वें दिन का कलेक्शन

फिल्म क्रीटिक्स से लेकर आम जनता ने इस फिल्म को खराब बताया था लेकिन फिर भी कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और आठवें दिन भी कमाई जारी है. ऐसा माना जा रहा है कि इस हफ्ते भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुआ है तो इसका फायदा 'रेस 3' को मिलेगा.

वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 255.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है.

Box Office: सलमान खान की 'रेस 3' ने बना डाले कमाई के ये आठ बड़े रिकॉर्ड्स

इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. टिप्स इंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्मस ने इसे प्रोड्यूस किया है. बता दें कि 'रेस 3' की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं. इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है. 'रेस 3' का बजट 150 करोड़ है. जिस रफ्तार में ये फिल्म कमाई कर रही है उससे तो यही लगता है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा.

बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों ने रेस सीरिज की पिछली फिल्मों की तुलना में खराब बताया है. इसे अच्छी रेटिंग भी नहीं मिली है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 1.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो भी आपने उनसे ऐसी फिल्म को उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की होगी. लेकिन अगर आप 'रेस' सीरिज के फैन हैं तो इसे देखकर आप टॉर्चर होने जैसा महसूस करेंगे. आप हर सीन में 'रेस के पुराने खिलाड़ी' सैफ अली खान को मिस करेंगे. इस फिल्म में जैकलीन एक सीन में कहती हैं, 'इतने झटके, आखिर ये कब खत्म होगा.' फिल्म देखते समय आपको भी यही लगता है कि आखिर ये कब खत्म होगा.'' पढ़ें रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget