एक्सप्लोरर

Raayan Box Office Collection Day 6: धनुष की 'रायन' बॉक्स ऑफिस पर उड़ा रही गर्दा, 6 दिनों में कमा डाले इतने करोड़

Raayan Box Office Collection Day 6: धनुष की फिल्म 'रायन' देशभर में खूब पसंद की जा रही है. इस फिल्म ने छठे दिन भी बढ़िया कलेक्शन किया है. बहुत जल्द फिल्म बजट के बराबर कमाई कर लेगी.

Raayan Box Office Collection Day 6: वैसे तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है. लेकिन इसी के साथ एक और फिल्म है जो कि बिना किसी शोर-शराबे के मस्त चल रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है, वह है साउथ की फिल्म 'रायन'. धनुष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग की थी. इसके बाद से फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है और धाकड़ अंदाज में फिल्म दौड़े जा रही है. फिल्म भारत में तो 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड भी धड़ल्ले से आगे बढ़ रही है. वीकेंड के अलावा फिल्म वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है.

टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए है धनुष की फिल्म 
26 जुलाई को हुए 'रायन' के प्रीमियर के बाद फिल्म ने बेहतरीन कमाई के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. बढ़िया ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सरवनन सहित शानदार कलाकारों के साथ, रायन टिकट खिड़कियों पर कब्जा जमाए है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने करीब  53 करोड़ की कमाई की है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

'रायन' का छठे दिन का कलेक्शन
'रायन' के छठे दिन का कलेक्शन देखें तो सैकनिल्क के अनुसार 'रायन' ने सभी भाषाओं में चार करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 57 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं बुधवार 31 जुलाई, 2024 को 'रायन' की तमिल ऑक्यूपेंसी पूरे दिन अलग-अलग रही. सुबह के शो में यह 14.27%, दोपहर के शो में 19.50%, शाम के शो में 20.82% और रात के शो में 24.03%. जिससे कुल ऑक्यूपेंसी रेट 19.66% रहा. उसी दिन तेलुगु ऑक्यूपेंसी 16.26% थी, जबकि हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.18% थी.

'रायन' का बजट और कहानी
धनुष की 'रायन' को दुनियाभर में करीब 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. 90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म कुछ दिन में बेहतरीन कमाई के जरिए कम से कम बजट तो निकाल ही लेगी. बता दें कि रायन की कहानी एक निर्दोष व्यक्ति की है, जो अपने परिवार की हत्या के बाद बदला लेने की चाह में अंडरवर्ल्ड में उलझ जाता है. धनुष द्वारा निर्देशित इस बेहतरीन रिवेंज ड्रामा को इसके स्क्रीनप्ले और एआर रहमान द्वारा दिए गए म्यूजिक के लिए काफी सराहा जाता है.

यह भी पढ़ें: 13 सालों से नहीं की कोई फिल्म, फिर भी कई टॉप एक्ट्रेसेस से ज्यादा अमीर हैं रिमी सेन, जानें कहां से कर रहीं मोटी कमाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget