एक्सप्लोरर

27 जनवरी को चित्तौड़ में रैली के जरिए 'पद्मावती' पर बैन की मांग करेगी करणी सेना

ऐसी खबरें हैं कि 26 जनवरी को या फिर 9 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो सकती है. सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली से फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है जिसके लिए वो राजी हो गए हैं.

जयपुर: करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र कालवी ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर लोगों से 27 जनवरी को चित्तौड़गढ़ में एकत्रित होने का आह्वान किया है. कालवी ने संवाददाताओं से कहा कि 27 जनवरी को राजपूत समाज के सभी सदस्य चित्तौड़गढ़ में एकत्रित होकर यह बतायेंगे कि रानी पद्मावती का बलिदान व्यर्थ नहीं गया और फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में फिल्म को पर्दे पर नहीं आने दिया जायेगा. फिल्म पद्मावती की समीक्षा करने वाले विशेष स्क्रीनिंग पैनल ने अपने विचारों में बताया कि फिल्म के कुछ तथ्य राजपूत और मुस्लिम समाज को आहत कर सकते हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड प्रमुख ने इन विचारों पर गौर नहीं किया. कालवी ने कहा कि अब समय आ गया है कि केन्द्र और राज्य सरकार फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाकर एक उदाहरण पेश करें. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने पहले फिल्म को इतिहास पर आधारित बताया था लेकिन बाद उन्होंने फिल्म को काल्पनिक बताया और आज तक वह इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाए हैं. आपको बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि 26 जनवरी को या फिर 9 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो सकती है. सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली से फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है जिसके लिए वो राजी हो गए हैं. इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म का नाम भी 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' करने के लिए कहा गया है. इस फिल्म के मेकर्स जल्दी ही रिलीज डेट की औपचारिक घोषणा करने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget