एक्सप्लोरर

'रॉक ऑन' के बाद Purab Kohli को मिले थे कई फिल्‍मों के ऑफर, इस कारण कर दिए सभी रिजेक्‍ट

Purab Kohli On Film Offers: पूरब कोहली एक बार फिर 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं. उन्‍होंने बताया है कि आखिर क्‍यों उन्‍हें 'रॉक ऑन' के बाद ब्रेक लेना पड़ा.

Purab Kohli Recalls Getting Many Offers After Rock On: अभिनेता पूरब कोहली (Purab Kohli) ने बताया है कि ‘रॉक ऑन’ (Rock On) में काम करने के बाद उन्‍हें कई फिल्‍मों के प्रस्‍ताव मिले थे, मगर उन्‍होंने सभी को रिजेक्‍ट करने का फैसला किया. इसके पीछे वजह यह थी कि वह ‘रॉक ऑन’ टाइप रोल में खुद को बार-बार रिपीट नहीं करना चाहते थे. 2008 में आई ‘रॉक ऑन’ में वह फरहान अख्‍तर, अर्जुन रामपाल और प्राची देसाई जैसे एक्‍टर्स के साथ नजर आए थे और इस फिल्‍म को दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिला था. 

‘रॉक ऑन’ सात फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स जीतने में कामयाब रही थी. 2016 में इसकी सीक्‍वल भी आई, मगर पहले वाला जादू नहीं चला पाई. इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में पूरब ने कहा कि ‘रॉक ऑन’ के बाद वह बहुत ही एक्‍साइटेड थे, क्‍योंकि उन्‍हें अचानक से बहुत सारे काम मिले. उन्‍हें कहा गया कि समय सही है. इसलिए जो भी प्रस्‍ताव आ रहे हैं, उन्‍हें स्‍वीकार कर लें. मगर पूरब को जल्‍द ही एहसास हुआ कि उन्‍हें जितने भी रोल ऑफर हो रहे हैं, वो बिल्‍कुल ‘रॉक ऑन’ के कैरेक्‍टर जैसे फनी हैं. इसके बाद उन्‍होंने ब्रेक लेने का फैसला किया.

'क्रिमिनल जस्टिस 3' में निभा रहे अहम किरदार 

आपको बता दें कि पूरब इस वक्‍त ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं. यह आज रिलीज हो गया. इसमें पंकज त्रिपाठी, माधव मिश्रा, श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा अहम भूमिकाओं में हैं. तीसरे सीजन में एक बार फिर से जबरदस्त सस्पेंस के अलावा कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है. इस बार कहानी एक बाल कलाकार की हत्या पर आधारित है. रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस बेव सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.


रॉक ऑन' के बाद Purab Kohli को मिले थे कई फिल्‍मों के ऑफर, इस कारण कर दिए सभी रिजेक्‍ट

पंकज के साथ स्‍क्रीन शेयर का नहीं मिला मौका

वैसे ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ (Criminal Justice 3) में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ पूरब (Purab Kohli) का कोई सीन नहीं है. इसको लेकर हाल ही में वह अपना मलाल जताते हुए नजर आए थे. उनकी इच्‍छा थी कि इसमें कम से कम एक सीन में वह पंकज के साथ स्‍क्रीन शेयर करते दिखे. इसको लेकर उन्‍होंने डायरेक्‍टर व राइटर दोनों से बात की, मगर ये मुमकिन नहीं हो सका. उन्‍होंने कहा कि कोर्ट में दोनों के कई सीन हैं, मगर साथ में एक भी नहीं.

यह भी पढ़ें: आईवीएफ को लेकर फिर छलका Sambhavna Seth का दर्द, बेबी प्‍लानिंग पर लिया ये बड़ा फैसला!

यह भी पढ़ें: Brahmastra Review: एसएस राजामौली ने की रणबीर-आलिया की फिल्म की तारीफ, कह डाली ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
14 August Movie Release: 'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget