एक्सप्लोरर

आईवीएफ को लेकर फिर छलका Sambhavna Seth का दर्द, बेबी प्‍लानिंग पर लिया ये बड़ा फैसला!

Sambhavna Seth On IVF: संभावना सेठ कई बार आईवीएफ प्रोसेस से गुजर चुकी हैं, मगर उन्‍हें सफलता हासिल नहीं हो पाई है. अब उन्‍होंने अपनी इस मुश्किल भरी जर्नी को लेकर कुछ फैसला लिया है.

Sambhavna Seth On IVF journey And Baby Planning: जानी-मानी भोजपुरी व टीवी एक्‍ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) एक बार फिर अपनी आईवीएफ जर्नी और बेबी प्‍लानिंग को लेकर अपना दर्द साझा करती नजर आई हैं. वह एक पॉपुलर यू-ट्यूब ब्‍लॉगर भी हैं. वह अपने यू-ट्यूब ब्‍लॉग के जरिए हर दिन अपने फैंस से रूबरू होती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपटेड देती हैं. संभावना काफी समय से बेबी प्‍लानिंग कर रही हैं. इसके लिए वह कई बार आईवीएफ का भी सहारा ले चुकी हैं, मगर अब तक उन्‍हें सफलता नहीं मिल पाई है.

संभावना की सेहत पर पड़ रहा बुरा असर

आईवीएफ से गुजरना आसान नहीं होता है. इसका शरीर पर बहुत प्रतिकूल असर भी पड़ता है. महिला को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई गंभीर समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. संभावना को भी इस तरह की स्थितियों को झेलना पड़ रहा है. इसको लेकर वह बहुत दर्द में हैं. उनके घुटनों में दर्द रहने लगा है. वजन काफी बढ़ गया है. ऐसी और भी बहुत सी चीजें हैं, जिन्‍हें वह शेयर नहीं कर सकतीं.

जिंदगी दांव पर लगाकर नहीं चाहिए बच्‍चा

अब संभावना का कहना है कि वह अपनी मुश्किल भरी आईवीएफ जर्नी को तभी और आगे बढ़ाएंगी, जब उनका स्‍वास्‍थ्‍य सही रहेगा. संभावना के मुताबिक, हर किसी को बच्‍चा चाहिए. उन्‍हें भी चाहिए. इसके लिए वह कोशिश भी कर रही हैं, मगर अपनी जान को खतरे में डालकर वह यह सब नहीं करना चाहती हैं. पहले खुद सही-सलामत रहेंगी, तभी तो वह बच्‍चे का भी ख्‍याल रख पाएंगी.

संभावना (Sambhavna Seth) का कहना है कि अब पहले खुद को ठीक करेंगी. इसके बाद ए‍क हेल्‍दी बेबी की उम्‍मीद कर सकती हैं. इतना ही नहीं उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि बच्‍चा होगा तो भी ठीक है, नहीं होगा तो भी ठीक है. अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर उन्‍हें बच्‍चा नहीं चाहिए. ये रहा उनका वो ब्‍लॉग जिसमें उन्‍होंने अपनी पूरी बात रखी है और मुश्किल भरे सफर में प्‍यार देने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है.

यह भी पढ़ें: Brahmastra Review: एसएस राजामौली ने की रणबीर-आलिया की फिल्म की तारीफ, कह डाली ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: फिल्‍म 'जीरो' के सेट से शाहरुख खान और कटरीना कैफ का ये बिहाइंड द सीन VIDEO देखा क्‍या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे पर लुटाया प्यार, तो एक्टर ने कहा- 'मेहरी कमाल बा', फैंस बोले - 'नजर न लगे'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे पर लुटाया प्यार, तो एक्टर ने कहा- 'मेहरी कमाल बा', फैंस बोले - 'नजर न लगे'
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद? जानिए पूरी टाइम लाइन 2 दिन में क्या-क्या हुआ
खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद? जानिए पूरी टाइम लाइन 2 दिन में क्या-क्या हुआ
पर्सनैलिटी राइट्स प्रोटेक्शन मामले में रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कंटेंट हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम
पर्सनैलिटी राइट्स प्रोटेक्शन मामले में रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कंटेंट हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget