एक्सप्लोरर

'सुस्वागतम खुशामदीद' का नया गाना 'बन पिया' रिलीज, Katrina Kaif की बहन से रोमांस करते दिखे पुलकित सम्राट

Pulkit Samrat और कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ के साथ आ रही नई फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' का नया गाना बन पिया रिलीज हो गया है.

Suswagatam Khushamadeed Film:  पुलकित सम्राट पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ के साथ बनी है. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. उत्सुकता के लेवल को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'बन पिया' रिलीज कर दिया है. गाना काफी शानदार है, फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

एनर्जी और मस्ती से भरपूर है गाना

नए गाने 'बन पिया' में अरमान मलिक, ध्वनि भानुशाली, अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड ने अपनी आवाज दी है. वहीं म्यूजिक अमोल-अभिषेक की जोड़ी ने तैयार किया है. गाने में हल्की-फुल्की त्योहारों जैसी फीलिंग है, जो सीधा दिल को छू जाएगी. इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. गाना एनर्जी और मस्ती से भरपूर है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

फिल्म की जान है यह गाना

गाने में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है. उनका मस्ती भरा अंदाज फिल्म के 'सीमाओं से परे प्यार' के थीम को खूबसूरती से दर्शाता है. गाने के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर धीरज कुमारन ने कहा, ''यह सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि फिल्म की भावना है. पुलकित और इसाबेल गाने में पॉजिटिव एनर्जी और फ्रैशनेस लेकर आए हैं. हमने गाने को इस तरह से शूट किया है, ताकि यह ऐसा लगे जैसे अलग-अलग संस्कृतियां एक साथ मिलकर जश्न मना रही हों. यह गाना फिल्म की जान है.''

 गणेश आचार्य ने की है गाने की कोरियोग्राफी

वहीं कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कहा, ''गाने को कोरियोग्राफ करना, डांस स्टेप्स बनाना काफी मजेदार अनुभव रहा. मेरा मकसद था कि डांस भी गाने की तरह ही त्योहार जैसा जोशीला और एनर्जी भरा महसूस हो. पुलकित और इसाबेल की केमिस्ट्री ने ऐसा ही कर दिखाया. उनका आपसी तालमेल कमाल का था. गाने को बहुत बड़े लेवल पर शूट किया गया ताकि फिल्म के जश्न वाले माहौल को अच्छे से दिखाया जा सके.

फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों होगी में रिलीज

'सुस्वागतम खुशामदीद' का निर्माण शरवन कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज कुमार, दीपक धर, अजान अली और सुनील राव ने मिलकर किया है. इस फिल्म के जरिए इसाबेल बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं. गाने से पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था. फिल्म में पुलकित हिंदू लड़के अमन का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, इसाबेल मुस्लिम लड़की नूर के किरदार में हैं. पुलकित और इसाबेल के अलावा फिल्म में साहिल वैद, प्रियंका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक और अरुण बाली जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदार में होंगे. यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है.

ये भी पढ़े:- Border 2 की शूटिंग हुई शुरू, Sunny Deol ने देहरादून से दी इंस्टा पर जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget