एक्सप्लोरर

घुटने में चोट के बावजूद पार्टी में जमकर नाची प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की गई. फिल्म की रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त डांस करती नजर आईं. उनकी डांस वीडियोज जबरदस्त वायरल हो रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है. शूटिंग खत्म होने पर फिल्म की रैप अप पार्टी रखी गई जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जमकर मस्ती करती नजर आईं. इस पार्टी की कुछ इनसाइड वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं.

इन वायरल वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रियंका अपने ही गानों में झूम कर नाचती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा अपने ही सुपरहिट गाने देसी गर्ल पर नाचते नजर आ रही हैं. साथ ही प्रियंका फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने गल्लां गूड़िंयां पर जमकर नाचती नजर आ रही हैं.

आपको बता दें कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के घुटने में चोट लगी हुई है. इसके बावजूद उनका ये मस्ती में डांस का अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है. आपको बता दें प्रियंका के पति निक जोनास को भी उनका 'देसी गर्ल' सॉन्ग खासा पसंद है. उन्होंने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड से उन्हें दो गाने बहुत पसंद है जिनमें पहला प्रियंका का देसी गर्ल और दूसरा कार्तिक आर्यन का बम डिगी बम है.

वहीं अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म को लेकर प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग रही. उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म की शूटिंग खत्म.. यह फिल्म कई मायने में मेरे लिए खास है. केवल इसलिए नहीं कि यह सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला के साथ मेरी पहली हिंदी फिल्म है. बल्कि इसलिए भी कि मुझे एक कैरेक्टर और एक सच्ची कहानी बयां करने का मौका मिला, जिसे बयां किए जाने की जरूरत थी.’’

View this post on Instagram
 

And it’s a wrap. This movie is special to me on so many levels. Not just because @roykapurfilms and @rsvpmovies (Sid and ronnie) partnered with me on my first Hindi production.. but also took the chance on me to bring to life a character and a true story that needed to be told. @faroutakhtar you made an amazing co actor all over again with all the laughter and fun!(you were missed tonight) and my amazing @zairawasim_ and @rohitsaraf10 who I’ve made friends for life with! This was the hardest loveliest experience. Thank you @shonalibose_ for your incredibly unique vision. I’m so proud of your faith in me. Thank you so much to Our crew who worked tirelessly for 10 months to make this special piece of cinema. I love you all. ❤️ See u at the pictures!!! ???????? #skyispink ???? ????

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि फिल्म ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ आयशा चौधरी के माता-पिता की प्रेम कहानी है. आयशा में पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों संबंधी बीमारी) का पता लगा था. फिल्म ‘अक्टूबर’ की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने इसकी कहानी लिखी है. फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget