एक्सप्लोरर
भारत हमेशा मेरी पहचान रहेगा: प्रियंका

मुंबई: भारत और अमेरिका में अपनी प्रतिभा दिखा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब तक वह जीवित रहेंगी, भारत हमेशा उनकी पहचान बना रहेगा.
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई. यह मायने नहीं रखता कि मैं कहां हूं. आप हमेशा मेरी पहचान रहेंगे. भारतीयों पर गर्व है. आर्मी बेटी." Happy Republic Day India! No matter where I am... You will always be my identity. #ProudIndian #ArmyBeti pic.twitter.com/3MARTRj9em
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 26, 2017
उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में चिकित्सक थे. प्रियंका वर्तमान में न्यूयॉर्क में अपने अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' के दूसरे सत्र की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म मई में रिलीज होगी. और पढ़ें
Source: IOCL
























