प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को यहां एक समारोह के दौरान हाल में शुरू किए गए ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिनेत्री’ वर्ग के तहत पुरस्कृत किया जाएगा. दादासाहेब फाल्के अकादमी एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष गणेश जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रियंका ने कड़ी मेहनत एवं ईमानदार प्रयासों के दम पर गरिमा के साथ अपने लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह बनाई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हर भारतीय को उनके काम पर गर्व है. इसी कारण हमें इन पुरस्कारों में नई श्रेणी शुरू करनी पड़ी.’’ इस समारोह में अनिल कपूर, कपिल शर्मा, जूही जावला और नीतेश तिवारी जैसी हस्तियां शामिल होंगी.
दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कारों के न्यासी बोर्ड में जॉनी लीवर, पहलाज निहलानी, मिथुन चक्रवर्ती और टीपी अग्रवाल शामिल हैं. पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुंबई में एक जून को किया जाएगा.
यहां देखें-
Smokin' hot! मियामी Beach पर बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नज़र आईं हैं प्रियंका चोपड़ा
ब्लैक बिकिनी में Miami Beach पर नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाया Sexy अवतार





















