एक्सप्लोरर

Priyanka Chopra Movies: जब एक साल में प्रियंका ने निभाए थे 25 किरदार, यूं हीं नहीं हॉलीवुड में भी छा गई हैं 'देसी गर्ल'

Priyanka Chopra Movies: देसी गर्ल का खिलाब अपने नाम करने वाली और सभी को अपनी अदाओं से घायल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पापुलर हो चुकी हैं.

Priyanka Chopra’s Talk : एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस, फेमस सिंगर और बेहतरीन प्रोड्यूसर, ये सारी खूबियां अगर किसी में मौजूद हैं तो वो हैं सबके दिलों की धड़कनों को पलभर में बढ़ा देने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा. प्रियंका एक ऐसी उम्दा कलाकार हैं, जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्धी हासिल की है. प्रियंका को किसी कंपनी की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि वह खुद में एक फुल प्रूफ पैकेज हैं. 2016 में स्टारडस्ट को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताई उनसे जुड़ी खास बातें.

खास बातचीत 
प्रियंका ने बताया कि उनकी लाइफ में एक साल ऐसा भी आया था, जब उन्होंने एक साल के अंदर तकरीबन 25 अलग-अलग किरदार निभाए. वैसे भी उनका कहना है कि वह हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार ही करती आई हैं. उन्हें स्टीरियोटाइप किरदार निभाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. वह एक साल में एक या दो नहीं बल्कि उससे भी कही ज्यादा फिल्में करती आई हैं. प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में एक ऐसा ‘मेथड’ अपना लिया है, जिससे उन्हें हर एक चीज बेहतर करने में मदद मिलती है. लेकिन उनका ये ‘मेथड’ उनका ही एक सीक्रेट है.

इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम हैं और वह ऐसा करती भी आई हैं. प्रियंका का कहना है कि उनके किरदार उनके दोस्त की तरह होते हैं और कौन सा किरदार उन्हें किस तरह से निभाना है ये बात उन्हें अच्छे से पता है. उन्होंने ये भी कहा कि वह जो भी करती हैं, एकदम दिल से करती हैं और यही वजह है कि वह अपनी लाइफ में बहुत कुछ करने की चाहत रखती हैं.

Priyanka Chopra Movies: जब एक साल में प्रियंका ने निभाए थे 25 किरदार, यूं हीं नहीं हॉलीवुड में भी छा गई हैं 'देसी गर्ल

बॉलीवुड टू हॉलीवुड 
प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी कामयाबी का परचम लहराया है. उनकी कई बॉलीवुड फिल्में सुपरहिट रही हैं, तो वहीं हॉलीवुड फिल्मों को देखकर भी लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा लीं. फिल्म ‘बेवाच’ प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म थी, जोकि सुपरहिट रही.

'ओबामा हैं विनम्र इंसान'  
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के बारे में उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में डिनर काफी मजेदार रहा. उनकी वहां पर कई टेलिविजन और फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों से मुलाकात हुई. बराक ओबामा बहुत अच्छे इंसान लगे. प्रियंका ने बताया कि उन्हें बराक ओबामा की स्पीच काफी अच्छी लगी और इसके साथ ही अच्छा लगा उनका प्रियंका के प्रति व्यवहार. प्रियंका ने कहा कि वह  पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की बहुत आभारी हैं, उन्हें प्रियंका के बारे में सबकुछ पता है कि वो कौन सा टीवी शो करती हैं, यूनीसेफ के साथ उनके काम के बारें में यह सब पता है. वह काफी विनम्र इंसान लगे.

प्रियंका का यकीन 
प्रियंका का कहना है कि उन्होंने अभी तक 10% में से सिर्फ एक परसेंट ही काम किया है. 2015 में प्रियंका की पहली टेलिविजन सीरीज ‘क्वांटिको’ आई थी. यह एक अमेरिकन थ्रिलर सीरीज थी, जोकि काफी सक्सेफुल रही थी. प्रियंका ने कहा कि उनका ये शो हर रविवार को आता रहा और वह इस शो के माध्यम से अमेरिकी वासियों को यह यकीन दिलाती रहीं कि वह एक अमेरिकी हैं, यकीन दिलाना ही तो उनकी कला है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से वह भारत में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘कमीने’ फिल्म करते वक्त ये जताया करती थीं कि वह एक मराठी हैं. तो वह अमेरिका को उनके अमेरिकी होने का एहसास क्यूं नहीं दिला सकतीं. यही तो उनकी कला है.

Priyanka Chopra Movies: जब एक साल में प्रियंका ने निभाए थे 25 किरदार, यूं हीं नहीं हॉलीवुड में भी छा गई हैं 'देसी गर्ल

बॉलीवुड फिल्मी सफर
2002 में प्रियंका ने निर्देशक अब्बास-मस्तान की फिल्म हमराज़ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम रखा. इसके बाद प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्में की, जिनमें शामिल है वक्त, अंदाज़, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज, डॉन, फैशन, दोस्ताना, सात खून माफ, बाजीराव मस्तानी, अग्निपथ, बर्फी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज
दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगने के दावे पर भड़के सुबोध उनियाल, दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget