एक्सप्लोरर
अब पेटिंग में हाथ आजमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: अब तक पेंटिंग के लिए सुपरस्टार सलमान खान ही मशहूर हैं लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों पेंटिंग में हाथ आजमा रही हैं और अपने इस शौक को वह काफी गंभीरता से भी ले रही हैं. प्रियंका इससे पहले गायिकी में भी अपने आपको साबित कर चुकी हैं. अभिनेत्री ने अपनी इस नई प्रतिभा से जुड़ी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है.
उन्होंने लिखा, ‘‘ रविवार की शरारत.. चित्रकारी सिखाने के लिए यासमीन और मिशेल तुम्हारा शुक्रिया . ’’ प्रियंका से पहले बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी चित्र कला में अपना जौहर दिखा चुके हैं. वहीं प्रियंका इन दिनों बतौर अभिनेत्री हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज की तैयारियों में भी मसरूफ हैं.
Hey... @marieclairemag A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
Being bad can be so good.. presenting #VictoriaLeeds #Baywatch #may26 A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
और पढ़ें

























