एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic की शूटिंग शुरू की, तस्वीरें वायरल

दो दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में कदम जमा चुकी हैं और इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म 'इज नॉट इट रोमांटिक' की शूटिंग कर रही है. दो दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं. इन तस्वीेरों में प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड एक्टर ऐडम डिवाइन पीछे से पकड़े हुए हैं.

priyanka-chopra

दरअसल ये उस सीन की शूटिंग की तस्वीरें हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा खा रही होती हैं और उनके गले में कुछ अटक जाता है. इसके बाद एक्टर ऐडम डिवाइन उन्हें पकड़ते हैं और उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं. यही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं.

DEin1f3XkAAKa1s (1)

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा कोल्ड शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं और साथ वी-नेक इस ड्रेस में उनका क्लीवेज भी साफ नज़र आ रहा है. पैरों में न्यूड कलर की सैंडल और मैचिंग पर्स के साथ इस ड्रेस में प्रियंका बहुत ही ग्लैमरस नज़र आ रही हैं. उनके इस लुक की जमकर चर्चा हो रही है.

priyanka (1)

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक योग दूत का किरदार निभाएंगी. इसमें प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.

क्या है कहानी

यह फिल्म न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है, जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए कठिन कार्य करती है, लेकिन उससे शहर की अगली ऊंची ईमारत के डिजाइन बनवाने की जगह ज्यादातर कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है. उसका एक लुटेरे से सामना होता है जो उसकी बेहोशी की अवस्था को बदल देता है और जब वह उठती है, तो वह पाती है कि उसकी जिंदगी उसके सबसे खराब स्वप्न की तरह बन गई है.
फिल्म में विल्सन नटाली के रूप में, लिआम हेम्सवर्थ ब्लेक (एक सुंदर ग्राहक) के रूप में, एडम डिवाइन उसके सबसे अच्छा दोस्त के रूप में और प्रियंका चोपड़ा एक योग एम्बेसडर इसाबेला के किरदार में हैं. DElC7KiXgAAV9yf इस फिल्म का स्क्रीनप्ले (पटकथा) एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स और केटी सिल्बरमन और पाउला पेल द्वारा लिखा गया है. इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और उसके आसपास होगी.

प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी. (PHOTOS: Priyanka-Chopra.us)

यहां देखें Video:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget