एक्सप्लोरर

प्रिया सचदेव की सैलरी कितनी है? पति संजय कपूर की मौत के बाद सोना कॉमस्टार में मिली थी बड़ी पोजिशन

Priya Sachdev: संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इसके बीच हम आपको संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव की सैलरी और कंपनी में उनकी पोजिशन से रूबरू करवा रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की दूसरी वाइफ प्रिया सचदेव इंडियन-अमेरिकन एंटरप्रेन्योर के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में जाना-माना नाम हैं. इसी साल संजय की मौत के बाद प्रिया को सोना कॉमस्टार में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की बड़ी जिम्मेदारी मिली थी. जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

कितनी है प्रिया सचदेव की सैलरी?

सीएनबीसीटीवी 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार जब प्रिया को सोना कॉमस्टार में ये बड़ी जिम्मेदारी मिली थी तो उनकी काफी तारीफ की गई थी. कंपनी ने उन्हें एक शानदार एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर कहा था और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, रिटेल और ऑटोमेटिव इंडस्ट्री का उनका अनुभव भी इसके पीछे की एक वजह रहा. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि बोर्ड में अपनी भूमिका के लिए उन्हें कोई सैलरी नहीं मिलती.

संजय की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद

31000 करोड़ के मार्केट कैपिटल वाली सोना कॉमस्टार में प्रिया को अहम जिम्मेदारी को लेकर विवाद भी हुआ. एक तरफ कंपनी ने उनकी नियुक्ति को सभी प्रक्रिया और क्वालिफिकेशन के आधार पर बताया तो वहीं रानी कपूर की एक चिट्ठी से इसपर सवाल भी उठे.

इसमें प्रिया कपूर के पारिवारिक मामलों को लेकर आलोचना की गई थी. अब बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर, वाइफ प्रिया सचदेव कपूर और मां रानी कपूर उनकी संपत्ति को लेकर आमने सामने हैं. अब ये मामला दिल्ली हाइकोर्ट में हैं और हर कोई अपना दावा कर रहा है.

क्या है प्रिया सचदेव की एजुकेशन

न्यूयॉर्क में पैदा हुईं और दिल्ली में पली बढ़ी प्रिया सचदेव, एक कार डीलरशिप ऑनर अशोक सचदेव की बेटी हैं. प्रिया सचदेव गणित में डबल मेजर डिग्री होल्डर हैं. उन्होंने प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है.

एक सक्सेफुल बिजनेसवुमन हैं प्रिया

प्रियंका ने न्यूयॉर्क में रिटेल इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा कई अहम फैशन और लग्जरी वेंचर्स को भी उन्होंने कामयाबी तक पहुंचाया. 2015 में उन्होंने रॉक एंड शॉप के जरिए भारत के शुरुआती ई कॉमर्स दौर में अपनी पहचान बनाई थी. प्रिया ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया और कई ब्रांड्स के लिए कैंपेंन किए.

प्रिया ने इस फिल्म में किया था काम

इसके अलावा साल 2005 में फिल्म नील एंड निक्की में वो सपोर्टिंग रोल में भी नजर आई थीं. हालांकि संजय कपूर से पहले प्रिया की शादी न्यूयॉर्क बेस्ड होटल कारोबारी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी.

ये भी पढ़ें - ‘असली जॉली’ या फिर ‘जॉली 2’, जानिए दोनों में से अमीरी में कौन हैं आगे?

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', Ram Gopal Varma ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', राम गोपाल वर्मा ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget