एक्सप्लोरर

Preity Zinta ने कुछ इस तरह से मनाया अपने बच्चों का पहला Halloween, देखें ये खूबसूरत वीडियो

Preity Zinta Kids First Halloween: प्रीति जिंटा इन दिनों मां बनने की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा रही हैं. हाल ही में सेरोगेसी के जरिए वो दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं.

Preity Zinta Celebrated Kids First Halloween: एक दिन पहले दुनियाभर में हैलोवीन (Halloween) का जमकर जश्न मनाया गया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियां हैलोवीन सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटो-वीडियो शेयर कर रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) विदेश में रहते हुए हिंदुस्तान और वहां के सभी त्योहारों को अपने परिवार से साथ काफी धूमधाम से मनाती हैं. हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन की उनकी फोटो सामने आई थी तो वहीं अब उन्होंने अपने बच्चों का पहला हैलोवीन भी सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके का एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है. 

प्रीति जिंटा ने मनाई अपने बच्चों की पहली हैलोवीन

प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चों जय और जिया का ये पहला हैलोवीन है जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'इस साल हैलोवीन पार्टी के बजाय हमने बच्चों को पड़ोस में घूमने के लिए ले जाने का फैसला किया. हर कोई तैयार था और बच्चे हर घर में जाते हुए कैंडी इकट्ठा कर रहे थे. ये एक ऐसा घर है. मुझे पसंद है कि उन्होंने इसे कितनी अच्छी तरह सजाया और बच्चों को भी इसमें शामिल किया. हैलोवीन बहुत बढ़िया है. मेरे छोटे पंपकिन अपने पहले हैलोवीन से इतने खुश थे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा के करियर की आखिरी फिल्म

बता दें तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं प्रीति जिंटा साल 2018 में फिल्म 'भाईया जी सुपहिट' में आखिरी बार नजर आई थीं. उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. 29 फरवरी 2016 को प्रीति ने जीन गुडइनफ संग शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर को टाटा बाय बाय बोल दिया था. 

इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए प्रीति जिंटा (Preity Zinta) जुड़वा बच्चों जय और जिया की मां बनी हैं. एक्ट्रेस होने के अलावा, वो आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर भी हैं. ऐसे में क्रिकेट से उनकी खासा दिलचस्पी है.

ये भी पढ़ें: 

लगातार मिल रही धमकियों के बाद Salman Khan को मिली Y + कैटेगरी की सिक्योरिटी, डिप्टी CM की पत्नी की सुरक्षा भी बढ़ाई गई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget